This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Thursday, 1 October 2020

लगातार दो मैच हार चुकी चेन्नई के पास जीत का मौका, सनराइजर्स के खिलाफ पिछले 6 में से 5 मैच जीते; ब्रावो और रायडू की वापसी हो सकती हैं

आईपीएल के 13वें सीजन का 14वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आज दुबई में खेला जाएगा। पिछले दोनों मैच हारने वाली एमएस धोनी की टीम के पास जीत की पटरी पर लौटने का मौका होगा। सनराइजर्स के खिलाफ चेन्नई का रिकॉर्ड शानदार रहा है। पिछले 6 मैचों की बात करें, तो चेन्नई ने 5 में जीत दर्ज की है। वहीं, टीम से बाहर चल रहे अंबाती रायडू और ड्वेन ब्रावो को भी टीम में जगह मिल सकती है।

शुरुआती 2 मैच हारने के बाद हैदराबाद ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। ऐसे में हैदराबाद चेन्नई के खिलाफ भी अपनी लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी। पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद 7वें और चेन्नई 8वें नंबर पर है।

आज जीती तो 3 टीमों के खिलाफ 15+ मैच जीतने वाली दूसरी टीम होगी सीएसके
सीएसके यदि यह मैच जीत लेती है, तो 3 टीमों के खिलाफ 15 से ज्यादा मैच जीतने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। इसके पहले मुंबई इंडियंस ही ऐसा कर सकी है।

रायडू और ब्रावो खेल सकते हैं
चेन्नई की टीम पिछले 2 मैचों में कुछ प्रदर्शन नहीं कर पाई है। ऐसे में फिट होने की स्थिति में अंबाती रायडू और ड्वेन ब्रावो की टीम में वापसी हो सकती है। शेन वॉटसन और फाफ डू प्लेसिस पर रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं बॉलिंग में दीपक चाहर, रविंद्र जडेजा और पीयूष चावला की भूमिका अहम हो सकती है।

हैदराबाद में वॉर्नर, बेयरस्टो और विलियमसन पर जिम्मेदारी
हैदराबाद की बैटिंग में लाइन-अप में केन विलियमसन के शामिल होने से गहराई आ गई है। डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे टॉप में टीम की बल्लेबाजी का जिम्मा संभालेंगे। हैदराबाद की ताकत उसकी गेंदबाजी है। राशिद खान और भुवनेश्वर पर गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी।

दोनों टीम के महंगे खिलाड़ी
सीएसके में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में केदार जाधव का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 7.80 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं।

सीजन में यहां कोई टीम चेज नहीं कर पाई
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी। इस सीजन में अब तक यहां 6 मैच खेले गए हैं। सभी मैचों में यहां कोई भी टीम चेज नहीं कर पाई। दिल्ली-पंजाब और बेंगलुरु-मुंबई के मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ था, लेकिन दोनों मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ही जीत मिली थी।

हेड-टु-हेड
आईपीएल में चेन्नई और हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में धोनी की टीम का पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच अब तक 12 मुकाबले खेले गए। चेन्नई ने 9 और हैदराबाद ने 3 जीते हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट
दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 27 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 61 टी-20 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है।

  • इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 61
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 34
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 26
  • पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 144
  • दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 122

चेन्नई ने 3 और हैदराबाद ने 2 बार खिताब जीता
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था। पिछली बार यह टीम 2018 में चैम्पियन बनी थी। वहीं चेन्नई पांच बार( 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) आईपीएल की रनरअप भी रही। दूसरी ओर हैदराबाद ने 2 बार (2009 और 2016) खिताब अपने नाम किया।

आईपीएल में चेन्नई का सक्सेस रेट सबसे ज्यादा
चेन्नई ने लीग में अब तक 168 मैच खेले, जिसमें 101 जीते और 66 हारे हैं। 1 मुकाबला बेनतीजा रहा। वहीं, सनराइजर्स ने अब तक 111 में से 59 मैच जीते और 52 हारे हैं। इस तरह लीग में सुपरकिंग्स की जीत का सक्सेस रेट 60.77% और हैदराबाद का 53.15% रहा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
CSK VS SRH Head To Head Record - Predicted Playing DREAM11 - IPL Match Preview Update | Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL Latest News


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GtC1YO
via IFTTT

घाटी की मस्जिदों ने 'सदके' के पैसों से ऑक्सीजन मशीनें खरीदीं, जिन मरीजों के पास पैसे नहीं, उन्हें मुफ्त दे रहे हैं

80 साल के पीरजादा गुलाम अहमद दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहेड़ा इलाके में रहते हैं। अगस्त के महीने में अचानक उन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ हुई तो अस्पताल ले जाया गया, वहां पता चला कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं। एक घंटे में उनका ऑक्सीजन लेवल भी डाउन होने लगा, ऊपर से दिल के मरीज वे पहले से थे। ऐसे में अस्पताल में रखना उनके लिए और ज्यादा जोखिम वाला काम था। डॉक्टरों ने सलाह दी कि वे घर पर ही ऑक्सीजन की व्यवस्था करें।

पीरजादा के बेटे, खुर्शीद पीरजादा कहते हैं, 'हमने कई जगह किराए पर ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर ढूंढा, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद आनन-फानन में 50 हजार रु का एक ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर खरीदा। ऊपर वाले का शुक्र है कि मेरे अब्बा बच गए।'

पीरजादा ने तो ऑक्सीजन की व्यवस्था कर ली, लेकिन कश्मीर घाटी में सैकड़ों ऐसे लोग हैं, जिन्हें अस्पताल में बेड और वेंटिलेटर नहीं मिलता है, ऑक्सीजन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। कश्मीर के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएचएस में अभी सबसे ज्यादा मरीज न्यूमोनिया के आ रहे हैं और लगभग सभी को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि सभी के लिए अस्पताल में सुविधा नहीं है।

इस तरह की परेशानियों से निपटने के लिए कश्मीर में कुछ मस्जिद कमेटी वालों ने पहल की है। उन्होंने पैसे इकट्ठा कर और सदके के पैसों से ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर खरीद लिए हैं। यह मशीनें उन रोगियों को बहुत ही कम कीमत पर दी जाती है, जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत होती है। गाजी मस्जिद कमेटी ने पिछले कुछ दिन में 7 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर खरीद लिए हैं।

मस्जिद कमेटी के सदस्य फारूक अहमद कहते हैं,' हम 50 रुपए प्रतिदिन किराए के हिसाब से यह मशीन जरूरतमंदों को देते हैं। जो लोग 50 रुपए भी नहीं दे सकते, उन्हें हम फ्री में ही मशीन दे देते हैं।' वो बताते हैं कि ऐसा नहीं है कि ये कमेटियां अभी बनी हैं, इस तरह की कमेटियां सालों से काम कर रही हैं। हर महीने मस्जिद के पास रहने वाले लोग कुछ पैसे दान में देते हैं, उन्हीं पैसों से जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई जाती है। बच्चों के पढ़ाई का खर्च, दवाइयां जैसी जरूरतें इससे पूरी होती है। अभी कोरोनाकाल में सबसे ज्यादा जरूरत इन मशीनों की है।

एक मशीन की कीमत करीब 60 हजार रु. है। गाजी मस्जिद ने कुल 5 लाख रु. खर्च किए हैं। इसके साथ ही नेबुलाइजर मशीन भी खरीदे हैं ताकि ठंड के मौसम में किसी को जरूरत हो तो उसे मदद पहुंचाई जा सके।

एसएमएचएस के डॉक्टर बताते हैं कि आजकल उनके पास जो मरीज आते हैं, उनकी हालत घंटों में खराब हो जाती है। किसी को सुबह में अस्पताल से घर भेज दिया तो शाम में उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है। अगर इस तरह के मरीजों को घर में ही ऑक्सीजन की सुविधा मिल जाती है तो अस्पतालों पर बोझ कम होता ही है, साथ ही मरीज की हालत भी ठीक रहती है।

इसी तरह की पहल डाउन टाउन के खानयार इलाके की एक मस्जिद अबू-बकर ने भी की है। इस मस्जिद की तरफ से भी सात ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर खरीदे गए हैं। मस्जिद के एक सदस्य शबीर अहमद ने बताया कि हम अपने मोहल्ले के साथ साथ दूर से आने वाले लोगों को भी यह मशीन देते हैं। कोई पैसा देता है तो किसी को हम मुफ्त में भी देते हैं। हमें खुशी है कि लोगों की जान बच रही है।

अब मस्जिदों के साथ ही कुछ एनजीओ वाले भी मदद के लिए आगे आए हैं। श्रीनगर में स्थित एक एनजीओ,अथरौट ने 200 से ज्यादा ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर खरीदे हैं। अथरौट के अध्यक्ष बशीर नदवी ने बताया कि हम अमीर गरीब का फर्क किए बिना यह मशीन 50 रु प्रतिदिन के हिसाब से किराए पर देते हैं और हर रोज दूर- दूर से हमारे पास लोग आ रहे हैं। उनकी संस्था भी मस्जिद कमेटियों के साथ मिल कर काम कर रही है।

अभी कश्मीर में कुछ ही मस्जिदों ने ये मशीन खरीदी हैं, ऐसे में जिनके पास मशीन नहीं है, उन्हें एनजीओ मुहैया करा रहा है। हेल्प टुगेदर नाम के एक और एनजीओ ने भी 15 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर खरीदे हैं। अभी तक कश्मीर घाटी में 45000 से ज्यादा लोग कोरोनावायरस की चपेट में आए हैं, करीब 830 लोगों की मौत हुई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कश्मीर की कुछ मस्जिदों ने अनोखी पहल की है। कोरोना के जिन मरीजों के पास पैसे नहीं है उन्हें मुफ्त में दवाइयां और ऑक्सीजन की मशीनें उपलब्ध करा रही हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HPv9py
via IFTTT

लॉकडाउन में नौकरी चली गई तो इंश्योरेंस और लोन देने का काम शुरू किया, पहले ही महीने 1.5 लाख रु का टर्नओवर

संदीप सिन्हा दिल्ली में एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते थे। अच्छी-खासी सैलरी थी, सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा तो उनकी नौकरी चली गई। उनके बॉस ने आर्थिक तंगी का हवाला देकर नौकरी से निकाल दिया। वे 15 दिनों तक सदमे में रहे, 400 से ज्यादा जगहों पर उन्होंने नौकरी के लिए अप्लाई भी किया, लेकिन कहीं से कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने खुद का बिजनेस शुरू किया। पहले ही महीने में 1.5 लाख की कमाई की।

35 साल के संदीप ने 2007 में इंजीनियरिंग करने के बाद एक साल तक एक आईटी कंपनी में जॉब किया। इसके बाद उन्होंने एमबीए किया। 2011 में अदानी ग्रुप में उनका प्लेसमेंट हो गया। दो साल तक यहां उन्होंने नौकरी की इसके बाद एक एमएनसी कंपनी में छह साल तक काम किया। इस साल सितंबर में उन्होंने एक नई कंपनी जॉइन की थी।

इसी साल अगस्त के अंत में संदीप ने अपना बिजनेस शुरू किया है। संदीप के साथ अभी 10 लोग काम करते हैं। वे कहते हैं कि अगले साल हमारा टारगेट 200 से अधिक लोगों की टीम तैयार करने का है।

संदीप कहते हैं कि जब लॉकडाउन लगा तो काम का बोझ बढ़ गया था, सैलरी भी घट गई थी, फिर भी रात-दिन हम काम कर रहे थे। लगता था कि कुछ दिन बाद चीजें ठीक हो जाएंगी। लेकिन, चीजें दिन पर दिन बिगड़ती जा रही थीं। जून में मुझे कंपनी से ड्रॉप करने का नोटिस दे दिया गया। जुलाई में मुझे नौकरी से निकाल दिया गया। दिल्ली जैसे शहर में बिना नौकरी के रहना मुमकिन नहीं था, कई जगहों पर नौकरी के लिए अप्लाई किया, 4-5 जगहों से कॉल भी आए, लेकिन कहीं काम नहीं मिला। कोरोना के चलते कोई नई भर्ती करना नहीं चाहता था। मेरे लिए वह दौर सबसे मुश्किल रहा।

संदीप कहते हैं कि कोरोना के दौर में सबसे ज्यादा दिक्कत उन्हें हुई, जिनका एक्सपीरियंस 5 साल से ज्यादा और 15 साल से कम था। 1-2 साल एक्सपीरियंस वालों को नौकरी ढूंढने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।

वो कहते हैं कि आखिर कब तक हम बैठकर शोक मनाते, जीने के लिए कुछ तो करना ही था। जब कहीं से कुछ ऑफर नहीं मिला तो सोचा कि क्यों ना कुछ अपना ही काम किया जाए। वैसे भी मैं पहले से मैं अपना बिजनेस शुरू करना चाहता था, लेकिन जॉब के चलते नहीं कर पाया था तो कोरोना को ही अपॉरच्युनिटी समझकर खुद का काम शुरू करने का फैसला लिया। इस काम में मेरी पत्नी ने बहुत सपोर्ट किया।

संदीप की टीम ने अभी तक दो हजार लोगों तक अप्रोच किया है, 20 लोग उनके कस्टमर बने हैं, 200 से ज्यादा लोगों से फाइनल दौर में बातचीत चल रही है।

चूंकि फाइनांस सेक्टर में मैंने काम किया था, नंबर गेम की मुझे अच्छी समझ थी तो इसी सेक्टर में काम करने का निर्णय लिया। मैंने थोड़ा-बहुत मार्केट रिसर्च किया, जिन लोगों को मैं जानता था या जो मेरे संपर्क में थे, उनसे बात की और लोगों का डेटा इकट्‌ठा शुरू करना किया। कुछ दिनों में 14-15 हजार लोगों का डेटा मैंने कलेक्ट कर लिया। सबको फोन करके अप्रोच करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने दिलचस्पी दिखाई। इसके बाद अगस्त के अंत में एएनएस फिनसर्व नाम से एक कंपनी बनाई, जिसमें हम लोन और इंश्योरेंस देने का काम करते हैं।

संदीप कहते हैं कि कंपनी सेटअप के बाद हम-अलग अलग कंपनियों और बैंकों के पास गए। उनसे बातचीत की, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए, वॉट्सऐप ग्रुप का सहारा लिया। शुरुआत में ही हमें अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब तक हमने दो हजार लोगों तक अप्रोच किया है, 20 लोग हमारे कस्टमर बने हैं, 200 से ज्यादा लोगों से फाइनल दौर में बातचीत चल रही है।

संदीप बताते हैं कि बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक सहित एक दर्जन से ज्यादा कंपनियों से हमारा टाइअप हो गया है। कई कंपनियों से अंतिम दौर में बातचीत चल रही है, जल्द ही उनसे भी टाइअप कर लिया जाएगा। बीते एक महीना में हमें काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, लोग बीमा के लिए दिलचस्पी दिखा रहे हैं, खासकर के हेल्थ सेक्टर में जहां कोरोना के चलते लोग थोड़ा असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनकी कंपनी हर तरह के लोन, हेल्थ इंश्योरेंस, गाड़ियों के लिए इंश्योरेंस जैसे काम कर रही है।

संदीप अपनी पत्नी और बच्ची के साथ। उनकी पत्नी एक निजी कंपनी में जॉब करती हैं।

संदीप के साथ अभी 8 लोग काम करते हैं। वे कहते हैं कि अगले साल हमारा टारगेट 200 से अधिक लोगों की टीम तैयार करने का है। चूंकि अभी एक महीना ही हुआ है हमारे काम को और इतना बेहतर रिस्पॉन्स मिला है तो अगले साल तक हम 7-8 करोड़ रु टर्नओवर की उम्मीद कर रहे हैं। अभी कोरोना के चलते कई लोगों की नौकरियां गईं हैं, लोगों के सामने आर्थिक संकट है, इसलिए अभी लोन या इंश्योरेंस पर खर्च करने वालों की संख्या कम है। लेकिन, जैसे ही सबकुछ ठीक होगा, हमारी रफ्तार और तेजी से बढ़ेगी।

वो बताते हैं कि इस फिल्ड में बेहतर काम करने के लिए तीन चीजों का होना जरूरी है। कम्युनिकेशन स्किल्स, मैथेमेटिकल स्किल्स और ट्रस्ट। अगर आप किसी से बेहतर संवाद कर सकते हैं, अपनी बातचीत से उसका भरोसा जीत सकते हैं और मार्केट के उतार चढ़ाव की आपको समझ है तो आप इस सेक्टर में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही मार्केट रिसर्च और अलग- अलग सेक्टर्स के लोगों से कॉन्टैक्ट होना भी जरूरी है।

ये पॉजिटिव खबरें भी आप पढ़ सकते हैं...

1. तीन साल पहले कपड़ों का ऑनलाइन बिजनेस शुरू किया, कोरोना आया तो लॉन्च की पीपीई किट, 5 करोड़ रु पहुंचा टर्नओवर

2. मेरठ की गीता ने दिल्ली में 50 हजार रु से शुरू किया बिजनेस, 6 साल में 7 करोड़ रु टर्नओवर, पिछले महीने यूरोप में भी एक ऑफिस खोला

3. पुणे की मेघा सलाद बेचकर हर महीने कमाने लगीं एक लाख रुपए, 3 हजार रुपए से काम शुरू किया था

4. इंजीनियरिंग के बाद सरपंच बनी इस बेटी ने बदल दी गांव की तस्वीर, गलियों में सीसीटीवी और सोलर लाइट्स लगवाए, यहां के बच्चे अब संस्कृत बोलते हैं



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दिल्ली के रहने वाले संदीप सिन्हा ने इंजीनियरिंग के बाद एमबीए किया। करीब नौ साल तक अलग-अलग कंपनियों में काम भी किया। अब खुद का बिजनेस चला रहे हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34hVG6h
via IFTTT

कहां गुजरता है आपका दिन? पांच में से चार महिलाओं के रोज 5 घंटे तो घरेलू कामों में ही चले जाते हैं; महिलाओं से ज्यादा सोशल हैं पुरुष

भारत सरकार ने पहली बार टाइम यूज सर्वे (टीयूएस) कराया है। इसमें यह पता लगाने की कोशिश की गई है कि हमारे देश में लोगों के 24 घंटे कैसे बीतते हैं। कितना समय ऐसे कामों में जाता है, जिसका कोई भुगतान नहीं मिलता। वहीं कितना समय सोशलाइजिंग एक्टिविटी में जाता है। मुख्य उद्देश्य था, महिलाओं और पुरुषों की पेड और अनपेड एक्टिविटी में भागीदारी।

इस सर्वे का नतीजा यह निकलकर आया कि ज्यादातर पेड वर्क पुरुष करते हैं और महिलाओं का ज्यादातर वक्त ऐसे कामों में चला जाता है, जिसका उन्हें कोई पैसा नहीं मिलता। 81.2% महिलाएं रोज ही तकरीबन 5 घंटे बिना भुगतान वाले घरेलू कामों में लगी रहती हैं। जबकि पुरुषों की भागीदारी सिर्फ 26.1% और वह भी औसत एक घंटा 37 मिनट। आइए जानते हैं इस सर्वे और इसके नतीजों के बारे में...

टाइम यूज सर्वे आखिर होता क्या है?

  • टाइम यूज सर्वे एक तरह से लोगों का टाइम ऑडिट है। इससे पता चलता है कि बच्चों की देखभाल, घरेलू कामों, परिवार के सदस्यों की सेवाओं में महिलाओं का कितना समय जाता है। जाहिर है, सारे काम घर और परिवार से जुड़े हैं तो उनका भुगतान भी नहीं होता।
  • यह बताता है कि सीखने, सोशलाइजिंग, मनोरंजन गतिविधियों, खुद की देखभाल के लिए पुरुष और महिलाएं कितना समय दे रही हैं। इन सर्वे के नतीजे गरीबी, जेंडर इक्विलिटी और ह्यूमन डेवलपमेंट पर पॉलिसी बनाने में मदद करते हैं।

भारत में क्या यह सर्वे पहली बार हुआ है?

  • पिछले तीन दशक से कई विकसित देश टाइम यूज सर्वे कर रहे हैं। अमेरिका 2003 से हर साल यह सर्वे कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया में 1992 में पहली बार फुल-स्केल सर्वे कराया गया था। कनाडा भी 1961 से इसी तरह के सर्वे करा रहा है। इसके अलावा, जर्मनी, ऑस्ट्रिया और इजराइल ने भी ऐसे ही सर्वे कराए हैं।
  • एनएसएस रिपोर्ट- टाइम यूज इन इंडिया 2019 इसी हफ्ते 29 सितंबर को जारी हुई। इसमें जनवरी से दिसंबर 2019 के बीच देशभर के 1.39 लाख परिवारों में सैम्पल सर्वे कराया गया। इसमें 6 साल से ज्यादा उम्र के करीब 4.47 लाख लोगों का टाइम यूज जानने की कोशिश की गई है।

इस रिपोर्ट के प्रमुख नतीजे क्या हैं?
2,140 पेज की इस रिपोर्ट में भारतीयों की दिनभर की अलग-अलग गतिविधियों में भागीदारी का डेटा मिलता है। यह भी पता चलता है कि वह औसत कितना समय इन एक्टिविटी को देते हैं। इसमें कई तरह की रोचक जानकारी भी सामने आई है। गांवों और शहरों में महिलाओं और पुरुषों के सोने, पढ़ने, सोशलाइजिंग करने का वक्त भी पता चला है।

महिलाओं का ज्यादातर वक्त ऐसे काम में जाता है, जिसका उन्हें भुगतान नहीं मिलता। वहीं, पुरुषों की भागीदारी की दर भुगतान वाले रोजगार यानी नौकरी, खेती, मछली पालन, माइनिंग आदि में 57.3% है। वहीं, ऐसे कामों में महिलाओं की भागीदारी दर सिर्फ 18.4% है।

भुगतान वाले कामों पर पुरुषों के 7 घंटे 39 मिनट जाते हैं जबकि महिलाओं के सिर्फ 5 घंटे 33 मिनट। जब बात घर के बिना भुगतान वाले कामों की आती है तो महिलाओं की भागीदारी बढ़ जाती है।
वैसे, रोचक तथ्य यह सामने आया कि जब बुजुर्गों की देखभाल की बात आती है तो शहर हो या गांव महिलाओं से ज्यादा वक्त पुरुष दे रहे हैं।

बड़ी संख्या में भारतीय सोशलाइज रहते हैं और अपना वक्त सुविधाओं के बीच बिताते हैं। हालांकि, बहुत कम भारतीय ही वॉलेंटियर जैसे अनपेड कामों में भाग लेते हैं। आम धारणा है कि महिलाएं ज्यादा सोशल होती हैं, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि गांवों में हालात उलट है। पुरुष वहां सोशलाइजिंग के लिए महिलाओं से भी ज्यादा वक्त देते हैं। हालांकि, शहरों में महिलाओं और पुरुषों का सोशलाइजिंग के लिए दिया जाने वाला समय बराबर है।

एक रोचक तथ्य यह भी सामने आया कि बच्चों की देखभाल में महिलाओं का वक्त ज्यादा जाता है, लेकिन जब घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा की बात आती है तो उसमें पुरुषों की भागीदारी ज्यादा होती है। फिर चाहे वह शहर हो या गांव। यहां तो यह भी देखने में आया कि गांव में शहरों से ज्यादा वक्त बुजुर्गों की देखभाल में दिया जा रहा है।

रोजगार हो या कोई और काम, जब बात घर से बाहर जाकर काम करने की आती है तो उसमें जिम्मेदारी पुरुषों पर ज्यादा आती है। पुरुषों का करीब एक घंटा परिवहन में लग जाता है। वहीं, महिलाओं के रोज औसतन 22 से 24 मिनट परिवहन में जाते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
How Indians Spend Their Time: What Gender Gets More Sleep? All You Need To Know In Simple Words


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jkVERG
via IFTTT

151 साल पहले पूरी दुनिया को अहिंसा का महत्व समझाने वाले महात्मा गांधी का जन्म हुआ था

महात्मा गांधी जिन्हें हम बापू भी कहते हैं, का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था और उनका जन्म 2 अक्तूबर 1869 को पोरबंदर में हुआ था। पोरबंदर के दीवान करमचंद गांधी और उनकी चौथी पत्नी पुतलीबाई का बेटा ही आगे चलकर महात्मा बना।

महात्मा गांधी ने अपनी आत्मकथा 'सत्य के साथ मेरे प्रयोग' में बताया कि बचपन में परिवार और मां के धार्मिक होने का उन पर गहरा असर पड़ा। शुरुआती पढ़ाई पोरबंदर में हुई और फिर राजकोट में। 1883 में 13 साल की उम्र में कस्तूरबा से शादी हो गई। 1888 में वकालत पढ़ने इंग्लैंड गए थे। लौटकर बम्बई में वकालत शुरू की, लेकिन चली नहीं। इसी दौरान 1893 में गुजराती व्यापारी शेख अब्दुल्ला के बुलावे पर दक्षिण अफ्रीका गए और वहीं के हो गए। डरबन से प्रिटोरिया जा रहे थे, तब फर्स्ट क्लास का टिकट होने के बावजूद एक गोरे ने उन्हें रात को ट्रेन से उतार दिया। स्टेशन पर रात बितानी पड़ी। इसने उन्हें भारतीयों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा दी।

दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने प्रवासी भारतीयों के अधिकारों और रंगभेद नीति के खिलाफ सफल आंदोलन किए। तब तक उनकी प्रसिद्धी भारत पहुंच चुकी थी। 1915 में जब भारत लौटे, तो बम्बई में स्वागत करने कई कांग्रेसी नेता पहुंचे थे। गोपालकृष्ण गोखले भी इनमें से एक थे, जिन्हें गांधीजी का राजनीतिक गुरू भी कहा जाता है। गोखले की सलाह पर ही गांधीजी ने देश का भ्रमण किया। 1917 में चंपारन से नील आंदोलन की शुरुआत की और सफलता मिली। इसने गांधीजी की लोकप्रियता कई गुना बढ़ा दी। 1918 में उन्होंने खेड़ा (गुजरात) आंदोलन का नेतृत्व किया।

बाल गंगाधर तिलक के निधन के बाद गांधी कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते थे। 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद उन्होंने अंग्रेजों से मिले सभी पुरस्कार लौटा दिए। रौलेट एक्ट के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया। 1930 में गांधीजी ने दांडी मार्च किया। नमक सत्याग्रह नाम से मशहूर महात्मा गांधी की 200 मील लंबी यात्रा में उन्होंने नमक न बनाने के ब्रिटिश कानून को तोड़ा। राजनीति से दूर होने के बाद भी वे 1942 में अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हुए। इस दौरान आजाद हिंद फौज की सक्रियता, नौसेना विद्रोह और दूसरे विश्वयुद्ध से बने हालात को देखते हुए अंग्रेजों ने भारत छोड़ने का मन बना लिया था। इस बीच, 15 अगस्त 1947 को हिंदुस्तान आजाद हो गया। हालांकि, बंटवारा हुआ और भारत-पाकिस्तान दो देश बने। बंटवारे के लिए एक तबका गांधीजी को दोषी समझता था। इसमें से एक कट्टरपंथी नाथुराम गोड़से ने 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी।

महात्मा गांधी के विचारों में सबसे ताकतवर था अहिंसा का विचार। जिसे दुनिया के कई देशों में क्रांति और विरोध का हथियार बनाया गया। 15 जून 2007 को संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने प्रस्ताव पारित कर 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया और यह सिलसिला आज भी जारी है।

आज की तारीख को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता हैः

  • 1904: भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ।
  • 1952: भारत में सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरूआत 1952 में हुई।
  • 1961: बम्बई (अब मुंबई) में शिपिंग काॅरपोरेशन ऑफ इंडिया का गठन 1961 में हुआ।
  • 1982: ईरान की राजधानी तेहरान में बम विस्फोट से 60 मरे, 700 घायल।
  • 1985: दहेज निषेधाज्ञा संशोधन कानून अस्तित्व में आया।
  • 1989: तमिलनाडु में मंडपम और पम्बन के बीच समुद्र के ऊपर सबसे लंबा पुल खुला।
  • 2001: 19 देशों के संगठन नाटो ने अफगानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी।
  • 2004: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कांगों में 5900 सैनिक भेजने का प्रस्ताव मंजूर किया।
  • 2006: दक्षिण अफ्रीका ने परमाणु ईंधन आपूर्ति मामले पर भारत को समर्थन देने का फैसला किया।
  • 2007: उत्तर कोरिया तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरी शिखर बैठक सम्पन्न हुई।
  • 2012: नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों की हत्या की।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Today History for October 2nd/ What Happened Today | Mohandas Karamchand Gandhi 152nd Birthday | Mahatma Gandhi Jayanti Today | International Day of Non-Violence| Lal Bahadur Shastri Birthday


from Dainik Bhaskar /national/news/today-history-october-2nd-mohandas-karamchand-gandhi-152nd-birthday-international-day-of-non-violence-127772797.html
via IFTTT

कोरोना फैलने की मुख्य वजह सुपर स्प्रेडर, 8% पॉजिटव लोगों से 60% मरीजों तक फैला वायरस

भारत में कोरोना संक्रमण का फैलाव मुख्यतः सुपर स्प्रेडरों से हुआ है। सुपर स्प्रेडर ऐसे संक्रमितों को कहा जाता है जिनके संपर्क में आने से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए हैं। यह जानकारी देश में हुई अब तक की सबसे बड़ी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग स्टडी से सामने आई है।

इस स्टडी में आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के 5,75,071 लोगों को शामिल किया गया। इसमें 84,965 कन्फर्म केस हैं। स्टडी में इन लोगों के लाखों कॉन्टैक्ट से भी संपर्क किया गया। रिसर्च में पाया गया कि देश के करीब 70% संक्रमितों ने अपने किसी भी संपर्क तक यह वायरस नहीं फैलाया। वहीं, 8% संक्रमित लोग कुल 60% नए संक्रमण का कारण बने।

साइंस जर्नल में छपी इस स्टडी में पाया गया कि जिन लोगों ने जान गंवाई उनमें से 63% पहले से किसी अन्य बीमारी से ग्रस्त थे। वहीं, 36% को पहले से दो या अधिक गंभीर बीमारी थी। जान गंवाने वाले 46% लोग डायबिटिक थे। अस्पताल में जिन लोगों ने जान गंवाई वे मौत से पहले औसतन पांच दिन अस्पताल में रहे। अमेरिका में यह आंकड़ा 13 दिनों का है।

विकसित देशों से अलग है ट्रेंड

रिसर्च में शामिल रहे सेंटर फॉर डिजीज डायनामिक्स, इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी, नई दिल्ली के वैज्ञानिक रमणन लक्ष्मीनारायण के मुताबिक भारत का ट्रेंड विकसित देशों के ट्रेंड से अलग है। विकसित देशों में संक्रमितों और मृतकों में सबसे ज्यादा संख्या बुजुर्गों की रही है। लेकिन आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 40 से 69 साल के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

स्टडी में यह भी पाया गया कि एक समान उम्र के कॉन्टैक्ट में संक्रमण का खतरा ज्यादा रहा है। 0-14 साल के बच्चों में यह सबसे ज्यादा देखने को मिला। इसके बाद 65 से ऊपर लोगों का नंबर आता है। कोरोना के कारण मौत (केस फैटेलिटी रेशियो) 5-17 साल के लोगों में 0.05% रही। वहीं, 85 साल से अधिक के लोगों में यह 16.6% है।

जेनेटिक म्यूटेशन के चलते मृत्यु दर का आंकड़ा भी अलग-अलग

भारत की विशाल आबादी में क्षेत्रवार अलग-अलग तरह के जेनेटिक म्यूटेशन हुए हैं। इसके चलते महामारी के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में मृत्यु दर का आंकड़ा भी अलग-अलग आ रहा है। यह जानकारी बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) के रिसर्चर्स की अगुवाई वाली एक अंतरराष्ट्रीय टीम की स्टडी से सामने आई है।

इस स्टडी में हमारी कोशिकाओं की सतह पर पाए जाने वाले उस प्रोटीन का अध्ययन किया गया है जिसे कोरोनावायरस के शरीर में प्रवेश का गेट-वे कहा जाता है। इसे एंजियोटेन्सिन कन्वर्टिंग एंजाइम 2 (एसीई2) कहा जाता है। एसीई2 एक जीन के द्वारा संचालित होता है जो एक्स क्रोमोजोम पर पाया जाता है। रिसर्चर्स ने इस जीन में होने वाले म्यूटेशन (जिसे आरएस2285666 हेप्लोटाइप कहा जाता है) का भारत के अलग-अलग राज्यों में अध्ययन किया।

रिसर्चर्स ने पाया कि इस म्यूटेशन की फ्रिक्वेंसी भारत के राज्यों में 33 से 100% तक है। जहां यह प्रतिशत ज्यादा है वहां कोरोनावायरस के कारण कम मौत हो रही है। बीएचयू के जीव विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे ने कहा कि यह म्यूटेशन लोगों में कोरोनावायरस के खतरे को कम करता है। उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में ज्यादा लोगों में यह म्यूटेशन होगा वहां कोरोना के संक्रमण की क्षमता कम होगी।

हर क्षेत्र के लिए एक ही रणनीति सही नहीं

स्टडी में यह निष्कर्ष भी निकला कि कोरोना महामारी से जंग के लिए हर क्षेत्र के लिए एक ही रणनीति अपनाना सही उपाय नहीं है। दुनिया की अलग-अलग आबादी समूह में इस वायरस के ट्रांसमिशन का पैटर्न अलग-अलग है। रिसर्च टीम की सदस्य अंशिका श्रीवास्तव ने बताया कि भारत और बांग्लादेश के जनजातीय (ट्राइबल) आबादी में यह म्यूटेशन जातीय (कास्ट) आबादी की तुलना में ज्यादा है।

पूर्वी एशियाई आबादी के करीब हैं भारतीय

प्रोफेसर चौबे ने कहा कि इस म्यूटेशन के मामले में भारतीय पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशियाई आबादी के ज्यादा करीब हैं। हालांकि, जेनेटिक और शारीरिक बनावट के आधार पर आमतौर पर भारतीयों को यूरोपियन आबादी के करीब माना जाता रहा है। यूरोपियन आबादी में यह म्युटेशन सिर्फ 20% है। पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई आबादी में यह म्यूटेशन भारतीयों से कुछ ज्यादा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
साइंस जर्नल में छपी इस स्टडी में पाया गया कि जिन लोगों ने जान गंवाई उनमें से 63% पहले से किसी अन्य बीमारी से ग्रस्त थे। फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar /national/news/super-spreader-the-virus-spread-from-eight-percent-positive-people-to-60-patients-127772900.html
via IFTTT

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ आज पहुंचेंगे मनाली; मोदी कल यहां दुनिया की सबसे लंबी टनल का उद्घाटन करेंगे

अटल टनल राेहतांग के उद्घाटन पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज मनाली पहुंचेंगे। सीएम जयराम ठाकुर सासे हैलीपैड पर सुबह साढ़े ग्यारह बजे उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद दाेनाें एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और अटल टनल राेहतांग की तैयारियाें का जायजा लेंगे। पीएम नरेंद्र माेदी तीन अक्टूबर काे 9 बज कर 10 मिनट पर सासे हैलीपेड पर लैंडिंग करेंगे। वे 3 अक्टूबर को दुनिया की सबसे लंबी टनल का उद्घाटन करने वाले हैं।

यहां पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम जयराम ठाकुर उनका स्वागत करेंगे। सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों काे इस कार्यक्रम के आयोजन का सीधा प्रसारण करवाने के जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अटल टनल रोहतांग के लोकार्पण समारोह के सीधे प्रसारण के लिए एलइडी स्क्रीन स्थापित करने के लिए चिन्हित 90 स्थानों पर बैठने की उचित सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इन स्थानों पर उपस्थित लोगों द्वारा सामाजिक दूरी और फेस मास्क का प्रयोग भी सुनिश्चित करने को कहा।

सभी पंचायतों के मुख्यालयों में समारोह का सीधा प्रसारण

राज्य की सभी पंचायतों के मुख्यालयों में समारोह का सीधा प्रसारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उपायुक्तों से संबंधित जिलों के उपमंडल अधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों को इन स्थानों पर लोगों को बैठने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। लोगों को उनके सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के लिए प्रेरित करने को कहा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस आयोजन को देख सके।

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

  • सुबह 9 बज कर 10 मिनट पर सासे हैलीपेड पर लैंडिंग
  • 9 बजकर 15 मिनट पर सासे हैलीपैड से सड़क मार्ग द्वारा मनाली जाएंगे, कुछ देर गेस्ट हाऊस में विश्राम करने के बाद दस बजे अटल टनल के साऊथ पाेर्टल अटल टनल का उद्घाटन के बाद 11.45 मिनट तक जनसभा काे संबाेधित करेंगे।
  • 11.50 बजे अटल टनल से नार्थ पाॅर्टल पर जाएंगे।
  • 12 बजे सिस्सू में कार्यक्रम में भाग लेंगे, जनसभा काे संबाेधित करेंगे।
  • सवा एक बजे साेलंग वैली जाने का कार्यक्रम है।
  • सवा दाे बजे मनाली के सासे हैलीपैड पहुंचेंगे।
  • दाे बजकर बीस मिनट पर सासे हैलीपैड से चंडीगढ़ के लिए प्रधानमंत्री उड़ान भरेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री टनल लोकार्पण समारोह में नहीं होंगे शामिल
काेराेना संक्रमण के खतराें काे देखते हुए प्रधानमंत्री के सुझाव पर पूर्व मुख्यमंत्री टनल लोकार्पण समारोह में शामिल नहीं होंगे। प्रधानमंत्री की सलाह पर दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने इस आयोजन में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित न होने पर सहमति व्यक्त की और कहा कि वे वर्चुअली इस समारोह को देखेंगे।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
अटल सुरंग की लंबाई करीब 9 किलोमीटर है।


from Dainik Bhaskar /national/news/union-home-minister-rajnath-will-reach-manali-today-chief-minister-will-welcome-him-127772902.html
via IFTTT