This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Thursday, 1 October 2020

पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट की अनदेखी मत कीजिए, ट्रम्प का रवैया राष्ट्र के लिए शर्मनाक है

हर अमेरिकी को, फिर चाहे उसका राजनीतिक झुकाव या विचारधारा कोई भी हो, उसे मंगलवार को हुई प्रेसिडेंशियल बहस जरूर देखनी चाहिए। और आगे आने वाली दोनों डिबेट्स का हर मिनट गौर से देखना चाहिए।

ट्रम्प का बर्ताव राष्ट्रीय शर्म की बात
डिबेट स्टेज पर ट्रम्प ने जो कुछ किया, वो हर लिहाज से राष्ट्रीय शर्म की बात है। उन्होंने व्हाइट सुपरमेसिस्ट्स यानी श्वेतों को सर्वश्रेष्ठ बताने वाली विचारधारा की निंदा करना तो दूर, उन्हें गलत ठहराने से भी इनकार कर दिया। न ही ये भरोसा दिलाया कि वे चुनाव के नतीजों को स्वीकार करेंगे। हर अमेरिकी की यह जिम्मेदारी है कि वो इस बहस को देखे, सुने और इस पर विचार करे। किसी बात की जानकारी न होना, तर्क नहीं होता। कंजर्वेटिव्स या रिपब्लिकन अब बहुत ज्यादा देर तक इस सच्चाई को दरकिनार नहीं कर सकते कि ट्रम्प इस देश यानी अमेरिका के सिद्धांत और एकता को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

यह मुश्किल वक्त है
यह मुश्किल वक्त है। लेकिन, ऐसे कितने अमेरिकी हैं जो किसी विदेशी चुनाव में राष्ट्रपति को इस तरह का बर्ताव करते हुए देखना चाहेंगे। ऐसा राष्ट्रपति जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया को धांधली और धोखा बताए। हथियारबंद लोगों और हिंसा का समर्थन करे। श्वेतों को सर्वश्रेष्ठ बताए और अपने राजनीतिक विरोधियों से हर मसले पर उलझे।

दुखदायी था इस बहस को देखना
हर वो अमेरिकी जो इस देश से प्रेम करता है, और जिसने यह बहस देखी। उसे बहुत दुख हुआ होगा। गलत खबरों के जरिए भ्रम फैलाया जा रहा है, साजिशें रची जा रही है। राजनीतिक परंपराओं को खत्म किया जा रहा है। यह कोशिश की जा रही है कि लोग सच और झूठ में फर्क न कर पाएं। महामारी में हजारों लोग मारे गए। व्यवस्थाएं खराब हो गईं। और ये सब वो सरकार कर रही है, जिसे अधिकांश अमेरिकियों की सरकार तो नहीं कहा जा सकता।

इस डिबेट में एक नेता ऐसा था जो देश के लोगों को साथ लाने की कोशिश कर रहा था। दूसरा नेता ऐसा था जिसका खुद पर ही काबू नहीं था। भाषा अजीब और खराब थी।

ट्रम्प भी सच जानते हैं
राष्ट्रपति पांच साल तक झूठ बोलते रहे, लोगों का अपमान करते रहे। उनको इस बात की भी चिंता नहीं कि आप उन्हें भ्रष्ट और खुद में खोया रहने वाला मानते हैं। वे अपने खिलाफ बोलने वाले हर शख्स को खराब बताते हैं। वे यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि वे सबसे ज्यादा साहसी हैं। वे कोशिश कर रहे हैं कि अमेरिकी सही और गलत में फर्क ही न कर पाएं।

सच ये है कि ट्रम्प अब हताश हो चुके हैं। ये ट्रम्प भी जानते हैं और पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स भी कि वे चुनाव हारने के रास्ते पर चल रहे हैं। वे ज्यादा वोटरों तक पहुंचने की कोशिश नहीं कर रहे। कोई और राष्ट्रपति होता तो शायद ज्यादा से ज्यादा लोगों के पास पहुंचने की कोशिश करता।

वही पुराना रवैया
डिबेट के दौरान ट्रम्प ने वही सब किया, जो वे पिछले कई महीने से करते आ रहे हैं। ट्रम्प कहते हैं कि अगर वे नहीं जीते तो चुनाव गैरकानूनी हो जाएगा। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को यह धमकी सार्वजनिक रूप से दी जा रही है। डिबेट के दौरान मॉडरेटर क्रिस वॉलेस ने ट्रम्प से पूछा- क्या आप राइट विंग मिलिटेंट्स की निंदा करना चाहेंगे। खासतौर पर प्राउड बॉयज नाम के संगठन की। हिंसा के कई मामलों में उसका नाम आया है। राष्ट्रपति ने कहा कि खतरा वामपंथियों से है। कुछ लोगों ने ट्रम्प के इस कट्टर रवैये की तारीफ की।

लोकतंत्र मूल्यों का भी सम्मान नहीं
वॉलेस ने दोनों कैंडिडेट्स से पूछा- क्या वे चुनाव के नतीजे को मानेंगे। जो बाइडेन इससे सहमत थे। ट्रम्प ने इस मौके पर भी कहा कि धांधली हो सकती है। मेल इन बैलट्स पर भरोसा नहीं किया जा सकता। जबकि, एफबीआई तक कह चुकी है कि मेल इन बैलट्स में धांधली नहीं हो सकती। ट्रम्प अपने समर्थकों से कह रहे हैं कि वे चुनाव को बारीकी से देखें। वे समर्थकों से कह रहे हैं कि बाइडेन के प्रभाव वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जाए।

बाद में ट्रम्प ये भी कहते हैं कि चुनाव का फैसला सुप्रीम कोर्ट में होगा। लेकिन, राष्ट्रपति ये क्यों नहीं समझते कि चुनाव का फैसला सुप्रीम कोर्ट में नहीं होता। डिबेट में दोनों ही परफेक्ट नहीं रहे। कुछ लोग मांग कर रहे हैं कि बाइडेन को बाकी दो डिबेट में हिस्सा ही नहीं लेना चाहिए। लेकिन, उनके विरोधी तो यही चाहते हैं। बाइडेन को मजबूती से सामने आना चाहिए। क्योंकि, हर अमेरिकी यही चाहता है। लेकिन, हर अमेरिकी को वोट जरूर करना चाहिए। ट्रम्प जैसे तानाशाह को हराने के लिए। ताकि इस देश को एक बुरे दौर से बाहर निकाला जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Donald Trump Joe Biden Debate: Here's Latest US Election 2020 Opinion From The New York Times


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ShWnXQ
via IFTTT

डोनाल्ड ट्रम्प की एडवाइजर होप हिक्स संक्रमित, उन्होंने राष्ट्रपति के साथ बुधवार को यात्रा की थी; दुनिया में 3.44 करोड़ केस

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.44 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 56 लाख 49 हजार 759 से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 10.27 लाख के पार हो चुका है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की एडवाइजर होप हिक्स भी संक्रमित हो गई हैं। हालिया दिनों में उन्होंने राष्ट्रपति के साथ कई यात्राएं की थीं।

अमेरिका : होप हिक्स पॉजिटिव
प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की सीनियर एडवाइजर होप हिक्स पॉजिटिव पाई गई हैं। बुधवार रात वे राष्ट्रपति के दूसरे स्टाफ के साथ एयरफोर्स वन में थीं। इसके अलावा भी वे कई बार ट्रम्प के साथ अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में गईं थीं। एयरफोर्स वन के अलावा वे हेलिकॉप्टर से ट्रम्प के साथ मिनेसोटा और लुसियाना भी गईं थीं। 29 सितंबर को पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान भी मौजूद थीं।

उपराष्ट्रपति माइक पेन्स, सलाहकार कैटी मिलर और एनएसए रॉबर्ट ओब्रायन भी पिछले दिनों पॉजिटिव पाए गए थे। हिक्स के पॉजिटिव आने के बाद व्हाइट हाउस के लगभग पूरे स्टाफ का फिर से टेस्ट किया जा रहा है। कुछ रिपोटर्स के भी टेस्ट कराए जा सकते हैं।

फ्रांस : पेरिस में रेस्टोरेंट्स बंद होंगे
फ्रांस में संक्रमण की दूसरी लहर सरकार पर बहुत भारी पड़ रही है। अब पेरिस में सभी रेस्टोरेंट्स और बार को बंद करने का फैसला किया गया है। हालांकि, इसके लिए रविवार तक इंतजार किया जाएगा। अगर संक्रमण की दर में गिरावट नहीं आती तो मैक्सिमम अलर्ट लेवल घोषित करते हुए यहां सभी गैर जरूरी दुकानें और मॉल भी बंद किए जाएंगे। यह जानकारी फ्रांस के हेल्थ मिनिस्टर ओलिवर वेरन ने दी। पिछले 24 घंटे में फ्रांस में कुल 13 हजार 970 मामले सामने आए। बुधवार को यहां 12 हजार से ज्यादा नए संक्रमित पाए गए थे।

सेंट्रल मैड्रिड के एक रेस्टोरेंट में मेज सैनिटाइज करता वेटर। मैड्रिड का स्थानीय प्रशासन पहले नए प्रतिबंधों का विरोध कर रहा था। लेकिन, शुक्रवार को वह इनके लिए तैयार हो गया। (फाइल)

इटली : यहां भी हालात बिगड़े
अप्रैल के बाद इटली में पहली बार एक दिन में 2 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। गुरुवार को यहां कुल 2 हजार 548 लोग पॉजिटिव पाए गए। इस बीच, सरकार ने कहा है कि हालात को देखते हुए स्टेट ऑफ इमरजेंसी यानी राष्ट्रीय आपातकाल जनवरी तक बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री गिसेप कोन्टे ने कहा- हम संसद में प्रस्ताव लाने जा रहे हैं। हालात बहुत बेहतर नहीं हैं, इसलिए आपातकाल बनाए रखने और इसे बढ़ाने के अलावा फिलहाल सरकार के पास कोई और रास्ता नहीं है। और ये स्थिति पूरे यूरोप के सामने है।

रोम के एक टूरिस्ट प्लेस के बाहर मौजूद लोग। इटली सरकार ने महामारी के मद्देनजर राष्ट्रीय आपातकाल जनवरी तक बढ़ाने पर फैसला किया है। (फाइल)

इजराइल : विरोध भी मुश्किल
इजराइल में पिछले कुछ दिनों से लोग प्रतिबंधों का विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि सरकार कोरोनावायरस की रोकथाम के नाम पर मनमाने प्रतिबंध लगा रही है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से इस्तीफे की मांग की जा रही है। लेकिन, सरकार ने भी सख्त रुख अपना लिया है। संसद में एक कानून पास किया गया है। इसके तहत अब विरोध प्रदर्शन गैरकानूनी होंगे और ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जा सकेगा। नए कानून के तहत लोग एक किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा भी नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा 20 से ज्यादा लोगों के एक जगह जुटने पर पाबंदी लगा दी गई है। सरकार का कहना है कि वैक्सीन अब तक नहीं आई है और संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा है। लिहाजा, सख्ती जरूरी है।

स्पेन : मैड्रिड लॉकडाउन की ओर
स्पेन की राजधानी मैड्रिड में सरकार ने कुछ हॉटस्पॉट्स की पहचान की है। सरकार का कहना है कि यहां लॉकडाउन लगाए बिना संक्रमण रोकना आसान नहीं है। पहले, स्थानीय प्रशासन और लोग केंद्र के इस फैसले का विरोध कर रहे थे। लेकिन, सरकार के सख्त रुख को देखते हुए वे अब प्रतिबंधों का सामना करने तैयार हो गए हैं। परेशानी की बात यह है कि दो हफ्ते में यहां एक लाख 33 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और सरकार की फिक्र का सबब भी यही आंकड़ा है। हेल्थ मिनिस्टर साल्वाडोर इले ने कहा- मैड्रिड की हेल्थ ही स्पेन की हेल्थ भी है। हमने नियमों की नई सूची तैयार कर ली है और इसे जल्द लागू करेंगे। मैड्रिड में 9 उपनगरीय इलाके हैं। यहां करीब 30 लाख लोग रहते हैं। फिलहाल, बाहर से आने वालों पर बैन लगाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो बुधवार की है। तब ट्रम्प की सीनियर एडवाइजर होप हिक्स एयरफोर्स वन से ओहियो जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचीं थीं। अब वे पॉजिटिव पाई गई हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ShWliG
via IFTTT

पाकिस्तान ने दिलीप कुमार और राज कपूर के जिन घरों को म्यूजियम बनाने का वादा किया उनमें लोग कचरा फेंक रहे, बोले- हवेली कभी भी गिर सकती है

पाकिस्तान में पेशावर स्थित किस्सा ख्वानी बाजार बॉलीवुड से अपने कनेक्शन को लेकर फिर चर्चा में है। यहां फिल्म अभिनेता राज कपूर, दिलीप कुमार और शाहरुख खान के पुश्तैनी घर महज 800 मीटर के दायरे में हैं। राज्य सरकार ने राज कपूर और दिलीप कुमार के 100 साल पुराने घरों को खरीदकर उसे संरक्षित करने की बात कही है। लेकिन ये दोनों घर जर्जर हो चुके हैं।

जब हम दिलीप कुमार के घर पहुंचे तो देखा कि इस जर्जर इमारत में लोग कचरा डंप कर रहे हैं। इन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है। घर की पांच में 3 मंजिला पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। इसके मालिक ने सुध लेना बंद कर दिया है। ऐसी ही स्थिति राज कपूर के पुश्तैनी घर कपूर हवेली की भी है। 40 से 50 कमरे वाली यह शानदार पांच मंजिला इमारत का टॉप और चौथा फ्लोर ढह चुका है। बाकी बिल्डिंग भी जर्जर हो चुकी है।

इमारत राष्ट्रीय धरोहर घोषित

ये हालात तब हैं, जब 2014 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने इन घरों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था। पर संरक्षित करने के लिए कोई झांकने तक नहीं पहुंचा। यहीं नहीं, 2018 में भी राज्य सरकार ने दोनों घरों को खरीदकर इन्हें म्यूजियम में बदलने के लिए राशि जारी करने की बात कही थी। लेकिन रेट तय करने के लिए इनके मौजूदा मालिकों से संपर्क तक नहीं किया।

किस्सा ख्वानी बाजार में जर्जर हाल में दिलीप कुमार का घर।

हवेली 12 साल से भुतहा बनी हुई है

कपूर हवेली के मौजूदा मालिक हाजी इसरार शाह कहते हैं, ‘मुझे बॉलीवुड पर राज करने वाले राज कपूर की हवेली का मालिक होने पर गर्व है। अगर सरकार इसे खरीदकर म्यूजियम बनी है, तो मुझे बहुत खुशी होगी। लेकिन अगर बात नहीं बनती तो मैं इस बिल्डिंग की जगह मल्टी स्टोरी सिनेमा घर बनाऊंगा।’ हवेली के पड़ोस में रहने वाले और पूर्व मेयर अब्दुल हकीम सफी बताते हैं कि यह हवेली 12 साल से भुतहा बनी हुई है।

इसके मालिक कभी-कभी ही यहां दिखाई पड़ते हैं। आसपास के लोगों को डर है कि यह जर्जर हवेली कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। वहीं दिलीप कुमार के घर के मालिक ने सरकार से 200 करोड़ रुपए की मांग की है।

शहर के डिप्टी कमिश्नर कहते हैं कि हम इन घरों की कीमत तय करने पर काम कर रहे हैं। सरकार ने ऐतिहासिक घरों को संरक्षित करने के लिए 400 करोड़ रुपए का फंड जारी किया है। जल्द ही ये इमारतें खरीदने का काम पूरा हो जाएगा।

कपूर हवेली में मैरिज पार्टी के लिए 6 महीने वेटिंग रहती थी
शादी की पार्टी देने के लिए यह हवेली लोगों की पहली पसंद होती थी। नियाज शाह बताते हैं कि हवेली में बुकिंग नहीं मिलने के चलते बेटी की शादी 6 महीने आगे बढ़ानी पड़ी थी। 2005 के भूकंप से हवेली को नुकसान पहुंचा और यह गतिविधि बंद हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
किस्सा ख्वानी बाजार में जर्जर हाल में राज कपूर का घर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34gkwUn
via IFTTT

चीन में नेशनल डे पर 8 दिन की छुट्टी; महामारी के बीच 60 करोड़ लोगों की सैर

पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण फैलाने वाले चीन ने गुरुवार (1 अक्टूबर) को देश की स्थापना की 71वीं सालगिरह मनाई। इसे नेशनल-डे भी कहा जाता है। इसी के साथ पूरे देश में 8 अक्टूबर तक राष्ट्रीय छुट्टियां हो गई हैं। इन्हें सेलिब्रेट करने के लिए देश भर के लोग महामारी के बीच घूमने निकल पड़े हैं। अनुमान है कि महामारी के बीच करीब 60 करोड़ लोग 8 दिन में सफर करेंगे।

चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, नेशनल-डे के मौके पर देश भर के सभी प्रमुख स्थल सजा दिए गए हैं। इन्हें देखने और छुट्टियां मनाने के लिए पहले दिन करीब 3.5 करोड़ लोगों ने सफर किया। सबसे ज्यादा 1.8 करोड़ लोगों ने ट्रेन से सफर किया। करीब 1.2 करोड़ लोग हवाई सफर से छुट्टियां मनाने निकले। जबकि 50 लाख लोग महामारी को देखते हुए अपने वाहनों से सफर कर रहे हैं।

1 अक्टूबर 1949 को मिला था नाम- पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना

साल 1912 में क्विंग राजशाही का अंत हुआ और रिपब्लिक ऑफ चाइना बना। यहीं से चीन का आधुनिक इतिहास शुरू हुआ। 1936 में जापान के हमले के खिलाफ चीन ने मजबूती से युद्ध लड़ा। द्वितीय विश्वयुद्ध खत्म होने पर 1945 में जापान ने सरेंडर कर दिया। तब चीन में कम्युनिस्टों और नेशनलिस्टों के बीच जंग छिड़ गई थी।

चीन के लाखों नागरिक मारे गए

4 साल तक देश में सिविल वॉर की स्थिति बनी रही। इस युद्ध में चीन के लाखों नागरिक मारे गए थे। इसके बाद 1 अक्टूबर, 1949 को माओ त्से तुंग ने कम्युनिस्ट पार्टी की जीत का ऐलान किया। फिर संविधान में देश का नाम पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना रखा गया। इस लिहाज से अक्टूबर का पहला सप्ताह चीन में बहुत खास माना जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर शंघाई रेलवे स्टेशन की है। गुरुवार को यहां इतनी भीड़ थी कि पैर रखने तक की जगह नहीं थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SejfHM
via IFTTT

लगातार दो मैच हार चुकी चेन्नई के पास जीत का मौका, सनराइजर्स के खिलाफ पिछले 6 में से 5 मैच जीते; ब्रावो और रायडू की वापसी हो सकती हैं

आईपीएल के 13वें सीजन का 14वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आज दुबई में खेला जाएगा। पिछले दोनों मैच हारने वाली एमएस धोनी की टीम के पास जीत की पटरी पर लौटने का मौका होगा। सनराइजर्स के खिलाफ चेन्नई का रिकॉर्ड शानदार रहा है। पिछले 6 मैचों की बात करें, तो चेन्नई ने 5 में जीत दर्ज की है। वहीं, टीम से बाहर चल रहे अंबाती रायडू और ड्वेन ब्रावो को भी टीम में जगह मिल सकती है।

शुरुआती 2 मैच हारने के बाद हैदराबाद ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। ऐसे में हैदराबाद चेन्नई के खिलाफ भी अपनी लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी। पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद 7वें और चेन्नई 8वें नंबर पर है।

आज जीती तो 3 टीमों के खिलाफ 15+ मैच जीतने वाली दूसरी टीम होगी सीएसके
सीएसके यदि यह मैच जीत लेती है, तो 3 टीमों के खिलाफ 15 से ज्यादा मैच जीतने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। इसके पहले मुंबई इंडियंस ही ऐसा कर सकी है।

रायडू और ब्रावो खेल सकते हैं
चेन्नई की टीम पिछले 2 मैचों में कुछ प्रदर्शन नहीं कर पाई है। ऐसे में फिट होने की स्थिति में अंबाती रायडू और ड्वेन ब्रावो की टीम में वापसी हो सकती है। शेन वॉटसन और फाफ डू प्लेसिस पर रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं बॉलिंग में दीपक चाहर, रविंद्र जडेजा और पीयूष चावला की भूमिका अहम हो सकती है।

हैदराबाद में वॉर्नर, बेयरस्टो और विलियमसन पर जिम्मेदारी
हैदराबाद की बैटिंग में लाइन-अप में केन विलियमसन के शामिल होने से गहराई आ गई है। डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे टॉप में टीम की बल्लेबाजी का जिम्मा संभालेंगे। हैदराबाद की ताकत उसकी गेंदबाजी है। राशिद खान और भुवनेश्वर पर गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी।

दोनों टीम के महंगे खिलाड़ी
सीएसके में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में केदार जाधव का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 7.80 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं।

सीजन में यहां कोई टीम चेज नहीं कर पाई
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी। इस सीजन में अब तक यहां 6 मैच खेले गए हैं। सभी मैचों में यहां कोई भी टीम चेज नहीं कर पाई। दिल्ली-पंजाब और बेंगलुरु-मुंबई के मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ था, लेकिन दोनों मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ही जीत मिली थी।

हेड-टु-हेड
आईपीएल में चेन्नई और हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में धोनी की टीम का पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच अब तक 12 मुकाबले खेले गए। चेन्नई ने 9 और हैदराबाद ने 3 जीते हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट
दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 27 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 61 टी-20 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है।

  • इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 61
  • पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 34
  • पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 26
  • पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 144
  • दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 122

चेन्नई ने 3 और हैदराबाद ने 2 बार खिताब जीता
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था। पिछली बार यह टीम 2018 में चैम्पियन बनी थी। वहीं चेन्नई पांच बार( 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) आईपीएल की रनरअप भी रही। दूसरी ओर हैदराबाद ने 2 बार (2009 और 2016) खिताब अपने नाम किया।

आईपीएल में चेन्नई का सक्सेस रेट सबसे ज्यादा
चेन्नई ने लीग में अब तक 168 मैच खेले, जिसमें 101 जीते और 66 हारे हैं। 1 मुकाबला बेनतीजा रहा। वहीं, सनराइजर्स ने अब तक 111 में से 59 मैच जीते और 52 हारे हैं। इस तरह लीग में सुपरकिंग्स की जीत का सक्सेस रेट 60.77% और हैदराबाद का 53.15% रहा।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
CSK VS SRH Head To Head Record - Predicted Playing DREAM11 - IPL Match Preview Update | Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL Latest News


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GtC1YO
via IFTTT

घाटी की मस्जिदों ने 'सदके' के पैसों से ऑक्सीजन मशीनें खरीदीं, जिन मरीजों के पास पैसे नहीं, उन्हें मुफ्त दे रहे हैं

80 साल के पीरजादा गुलाम अहमद दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहेड़ा इलाके में रहते हैं। अगस्त के महीने में अचानक उन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ हुई तो अस्पताल ले जाया गया, वहां पता चला कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं। एक घंटे में उनका ऑक्सीजन लेवल भी डाउन होने लगा, ऊपर से दिल के मरीज वे पहले से थे। ऐसे में अस्पताल में रखना उनके लिए और ज्यादा जोखिम वाला काम था। डॉक्टरों ने सलाह दी कि वे घर पर ही ऑक्सीजन की व्यवस्था करें।

पीरजादा के बेटे, खुर्शीद पीरजादा कहते हैं, 'हमने कई जगह किराए पर ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर ढूंढा, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद आनन-फानन में 50 हजार रु का एक ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर खरीदा। ऊपर वाले का शुक्र है कि मेरे अब्बा बच गए।'

पीरजादा ने तो ऑक्सीजन की व्यवस्था कर ली, लेकिन कश्मीर घाटी में सैकड़ों ऐसे लोग हैं, जिन्हें अस्पताल में बेड और वेंटिलेटर नहीं मिलता है, ऑक्सीजन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। कश्मीर के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएचएस में अभी सबसे ज्यादा मरीज न्यूमोनिया के आ रहे हैं और लगभग सभी को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि सभी के लिए अस्पताल में सुविधा नहीं है।

इस तरह की परेशानियों से निपटने के लिए कश्मीर में कुछ मस्जिद कमेटी वालों ने पहल की है। उन्होंने पैसे इकट्ठा कर और सदके के पैसों से ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर खरीद लिए हैं। यह मशीनें उन रोगियों को बहुत ही कम कीमत पर दी जाती है, जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत होती है। गाजी मस्जिद कमेटी ने पिछले कुछ दिन में 7 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर खरीद लिए हैं।

मस्जिद कमेटी के सदस्य फारूक अहमद कहते हैं,' हम 50 रुपए प्रतिदिन किराए के हिसाब से यह मशीन जरूरतमंदों को देते हैं। जो लोग 50 रुपए भी नहीं दे सकते, उन्हें हम फ्री में ही मशीन दे देते हैं।' वो बताते हैं कि ऐसा नहीं है कि ये कमेटियां अभी बनी हैं, इस तरह की कमेटियां सालों से काम कर रही हैं। हर महीने मस्जिद के पास रहने वाले लोग कुछ पैसे दान में देते हैं, उन्हीं पैसों से जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई जाती है। बच्चों के पढ़ाई का खर्च, दवाइयां जैसी जरूरतें इससे पूरी होती है। अभी कोरोनाकाल में सबसे ज्यादा जरूरत इन मशीनों की है।

एक मशीन की कीमत करीब 60 हजार रु. है। गाजी मस्जिद ने कुल 5 लाख रु. खर्च किए हैं। इसके साथ ही नेबुलाइजर मशीन भी खरीदे हैं ताकि ठंड के मौसम में किसी को जरूरत हो तो उसे मदद पहुंचाई जा सके।

एसएमएचएस के डॉक्टर बताते हैं कि आजकल उनके पास जो मरीज आते हैं, उनकी हालत घंटों में खराब हो जाती है। किसी को सुबह में अस्पताल से घर भेज दिया तो शाम में उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है। अगर इस तरह के मरीजों को घर में ही ऑक्सीजन की सुविधा मिल जाती है तो अस्पतालों पर बोझ कम होता ही है, साथ ही मरीज की हालत भी ठीक रहती है।

इसी तरह की पहल डाउन टाउन के खानयार इलाके की एक मस्जिद अबू-बकर ने भी की है। इस मस्जिद की तरफ से भी सात ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर खरीदे गए हैं। मस्जिद के एक सदस्य शबीर अहमद ने बताया कि हम अपने मोहल्ले के साथ साथ दूर से आने वाले लोगों को भी यह मशीन देते हैं। कोई पैसा देता है तो किसी को हम मुफ्त में भी देते हैं। हमें खुशी है कि लोगों की जान बच रही है।

अब मस्जिदों के साथ ही कुछ एनजीओ वाले भी मदद के लिए आगे आए हैं। श्रीनगर में स्थित एक एनजीओ,अथरौट ने 200 से ज्यादा ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर खरीदे हैं। अथरौट के अध्यक्ष बशीर नदवी ने बताया कि हम अमीर गरीब का फर्क किए बिना यह मशीन 50 रु प्रतिदिन के हिसाब से किराए पर देते हैं और हर रोज दूर- दूर से हमारे पास लोग आ रहे हैं। उनकी संस्था भी मस्जिद कमेटियों के साथ मिल कर काम कर रही है।

अभी कश्मीर में कुछ ही मस्जिदों ने ये मशीन खरीदी हैं, ऐसे में जिनके पास मशीन नहीं है, उन्हें एनजीओ मुहैया करा रहा है। हेल्प टुगेदर नाम के एक और एनजीओ ने भी 15 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर खरीदे हैं। अभी तक कश्मीर घाटी में 45000 से ज्यादा लोग कोरोनावायरस की चपेट में आए हैं, करीब 830 लोगों की मौत हुई है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कश्मीर की कुछ मस्जिदों ने अनोखी पहल की है। कोरोना के जिन मरीजों के पास पैसे नहीं है उन्हें मुफ्त में दवाइयां और ऑक्सीजन की मशीनें उपलब्ध करा रही हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HPv9py
via IFTTT

लॉकडाउन में नौकरी चली गई तो इंश्योरेंस और लोन देने का काम शुरू किया, पहले ही महीने 1.5 लाख रु का टर्नओवर

संदीप सिन्हा दिल्ली में एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते थे। अच्छी-खासी सैलरी थी, सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा तो उनकी नौकरी चली गई। उनके बॉस ने आर्थिक तंगी का हवाला देकर नौकरी से निकाल दिया। वे 15 दिनों तक सदमे में रहे, 400 से ज्यादा जगहों पर उन्होंने नौकरी के लिए अप्लाई भी किया, लेकिन कहीं से कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने खुद का बिजनेस शुरू किया। पहले ही महीने में 1.5 लाख की कमाई की।

35 साल के संदीप ने 2007 में इंजीनियरिंग करने के बाद एक साल तक एक आईटी कंपनी में जॉब किया। इसके बाद उन्होंने एमबीए किया। 2011 में अदानी ग्रुप में उनका प्लेसमेंट हो गया। दो साल तक यहां उन्होंने नौकरी की इसके बाद एक एमएनसी कंपनी में छह साल तक काम किया। इस साल सितंबर में उन्होंने एक नई कंपनी जॉइन की थी।

इसी साल अगस्त के अंत में संदीप ने अपना बिजनेस शुरू किया है। संदीप के साथ अभी 10 लोग काम करते हैं। वे कहते हैं कि अगले साल हमारा टारगेट 200 से अधिक लोगों की टीम तैयार करने का है।

संदीप कहते हैं कि जब लॉकडाउन लगा तो काम का बोझ बढ़ गया था, सैलरी भी घट गई थी, फिर भी रात-दिन हम काम कर रहे थे। लगता था कि कुछ दिन बाद चीजें ठीक हो जाएंगी। लेकिन, चीजें दिन पर दिन बिगड़ती जा रही थीं। जून में मुझे कंपनी से ड्रॉप करने का नोटिस दे दिया गया। जुलाई में मुझे नौकरी से निकाल दिया गया। दिल्ली जैसे शहर में बिना नौकरी के रहना मुमकिन नहीं था, कई जगहों पर नौकरी के लिए अप्लाई किया, 4-5 जगहों से कॉल भी आए, लेकिन कहीं काम नहीं मिला। कोरोना के चलते कोई नई भर्ती करना नहीं चाहता था। मेरे लिए वह दौर सबसे मुश्किल रहा।

संदीप कहते हैं कि कोरोना के दौर में सबसे ज्यादा दिक्कत उन्हें हुई, जिनका एक्सपीरियंस 5 साल से ज्यादा और 15 साल से कम था। 1-2 साल एक्सपीरियंस वालों को नौकरी ढूंढने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।

वो कहते हैं कि आखिर कब तक हम बैठकर शोक मनाते, जीने के लिए कुछ तो करना ही था। जब कहीं से कुछ ऑफर नहीं मिला तो सोचा कि क्यों ना कुछ अपना ही काम किया जाए। वैसे भी मैं पहले से मैं अपना बिजनेस शुरू करना चाहता था, लेकिन जॉब के चलते नहीं कर पाया था तो कोरोना को ही अपॉरच्युनिटी समझकर खुद का काम शुरू करने का फैसला लिया। इस काम में मेरी पत्नी ने बहुत सपोर्ट किया।

संदीप की टीम ने अभी तक दो हजार लोगों तक अप्रोच किया है, 20 लोग उनके कस्टमर बने हैं, 200 से ज्यादा लोगों से फाइनल दौर में बातचीत चल रही है।

चूंकि फाइनांस सेक्टर में मैंने काम किया था, नंबर गेम की मुझे अच्छी समझ थी तो इसी सेक्टर में काम करने का निर्णय लिया। मैंने थोड़ा-बहुत मार्केट रिसर्च किया, जिन लोगों को मैं जानता था या जो मेरे संपर्क में थे, उनसे बात की और लोगों का डेटा इकट्‌ठा शुरू करना किया। कुछ दिनों में 14-15 हजार लोगों का डेटा मैंने कलेक्ट कर लिया। सबको फोन करके अप्रोच करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने दिलचस्पी दिखाई। इसके बाद अगस्त के अंत में एएनएस फिनसर्व नाम से एक कंपनी बनाई, जिसमें हम लोन और इंश्योरेंस देने का काम करते हैं।

संदीप कहते हैं कि कंपनी सेटअप के बाद हम-अलग अलग कंपनियों और बैंकों के पास गए। उनसे बातचीत की, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए, वॉट्सऐप ग्रुप का सहारा लिया। शुरुआत में ही हमें अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब तक हमने दो हजार लोगों तक अप्रोच किया है, 20 लोग हमारे कस्टमर बने हैं, 200 से ज्यादा लोगों से फाइनल दौर में बातचीत चल रही है।

संदीप बताते हैं कि बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक सहित एक दर्जन से ज्यादा कंपनियों से हमारा टाइअप हो गया है। कई कंपनियों से अंतिम दौर में बातचीत चल रही है, जल्द ही उनसे भी टाइअप कर लिया जाएगा। बीते एक महीना में हमें काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, लोग बीमा के लिए दिलचस्पी दिखा रहे हैं, खासकर के हेल्थ सेक्टर में जहां कोरोना के चलते लोग थोड़ा असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनकी कंपनी हर तरह के लोन, हेल्थ इंश्योरेंस, गाड़ियों के लिए इंश्योरेंस जैसे काम कर रही है।

संदीप अपनी पत्नी और बच्ची के साथ। उनकी पत्नी एक निजी कंपनी में जॉब करती हैं।

संदीप के साथ अभी 8 लोग काम करते हैं। वे कहते हैं कि अगले साल हमारा टारगेट 200 से अधिक लोगों की टीम तैयार करने का है। चूंकि अभी एक महीना ही हुआ है हमारे काम को और इतना बेहतर रिस्पॉन्स मिला है तो अगले साल तक हम 7-8 करोड़ रु टर्नओवर की उम्मीद कर रहे हैं। अभी कोरोना के चलते कई लोगों की नौकरियां गईं हैं, लोगों के सामने आर्थिक संकट है, इसलिए अभी लोन या इंश्योरेंस पर खर्च करने वालों की संख्या कम है। लेकिन, जैसे ही सबकुछ ठीक होगा, हमारी रफ्तार और तेजी से बढ़ेगी।

वो बताते हैं कि इस फिल्ड में बेहतर काम करने के लिए तीन चीजों का होना जरूरी है। कम्युनिकेशन स्किल्स, मैथेमेटिकल स्किल्स और ट्रस्ट। अगर आप किसी से बेहतर संवाद कर सकते हैं, अपनी बातचीत से उसका भरोसा जीत सकते हैं और मार्केट के उतार चढ़ाव की आपको समझ है तो आप इस सेक्टर में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही मार्केट रिसर्च और अलग- अलग सेक्टर्स के लोगों से कॉन्टैक्ट होना भी जरूरी है।

ये पॉजिटिव खबरें भी आप पढ़ सकते हैं...

1. तीन साल पहले कपड़ों का ऑनलाइन बिजनेस शुरू किया, कोरोना आया तो लॉन्च की पीपीई किट, 5 करोड़ रु पहुंचा टर्नओवर

2. मेरठ की गीता ने दिल्ली में 50 हजार रु से शुरू किया बिजनेस, 6 साल में 7 करोड़ रु टर्नओवर, पिछले महीने यूरोप में भी एक ऑफिस खोला

3. पुणे की मेघा सलाद बेचकर हर महीने कमाने लगीं एक लाख रुपए, 3 हजार रुपए से काम शुरू किया था

4. इंजीनियरिंग के बाद सरपंच बनी इस बेटी ने बदल दी गांव की तस्वीर, गलियों में सीसीटीवी और सोलर लाइट्स लगवाए, यहां के बच्चे अब संस्कृत बोलते हैं



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
दिल्ली के रहने वाले संदीप सिन्हा ने इंजीनियरिंग के बाद एमबीए किया। करीब नौ साल तक अलग-अलग कंपनियों में काम भी किया। अब खुद का बिजनेस चला रहे हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34hVG6h
via IFTTT