Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.
नवंबर में शुरू हुआ सर्दी का दौर दिसंबर के पहले दिन रुक गया। मंगलवार को दिन का तापमान अचानक 4 डिग्री तक बढ़ा और 7 शहराें में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला गया।
न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की बढ़ाेतरी हुई। सबसे ज्यादा 34.6 डिग्री पारा बाड़मेर में दर्ज हुआ। सबसे ठंडा माउंट आबू रहा। यहां रात का पारा 4.4 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम पारा 29.5 और न्यूनतम 12.5 डिग्री रहा।
आगे क्या ? पश्चिमी विक्षाेभ के फिर सक्रिय हाेने के कारण पारा बढ़ा है, लेकिन अगले 48 घंटे में रात का पारा 3 डिग्री तक गिर सकता है।
दुनिया के सबसे बड़ी औद्योगिक त्रासदी में से एक भोपाल गैस कांड के बाद से देश में हर साल 2 दिसंबर को नेशनल पॉल्यूशन कंट्रोल डे होता है। इसका मकसद है ऐसे हादसों को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाना। मगर प्रदूषण तो ऐसे किसी हादसे के बिना भी लगातार फैल रहा है। हमारे आस-पास हवा, पानी और जमीन में तेजी से खराब हो रही है।
जहरीली हवा के मामले में भारत दुनिया के टॉप 5 देशों में शामिल हैं। अकेली इस वजह से हमारे देश में हर साल करीब 17 लाख लोगों की मौत हो जाती है। इनमें से ज्यादातर स्ट्रोक, हार्ट अटैक, डायबिटीज, फेफड़ों के कैंसर से समय से पहले जान गवां बैठते हैं। 2019 में वायु प्रदूषण के चलते करीब 1 लाख 16 हजार नवजातों की जन्म से एक महीने के भीतर की मौत के मुंह में समा गए, यानी 2019 में हर पांच मिनट में एक नवजात बच्चे की मौत हुई।
इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े-बड़े समझौते हो रहे हैं। कानून और नीतियां बन रही हैं, मगर आज हम बताते हैं उन छोटे-छोटे कदमों के बारे में जिन्हें हम रोज उठाकर काफी हद तक प्रदूषण को कम कर सकते हैं। यह छोटे-छोटे कदम मिलकर बड़े-बड़े उद्योगों और सरकारों को भी नीति बदलने को मजबूर कर देंगे।
कोयले की बिजली बचाना जरूरी, एसी 1 डिग्री बढ़ाकर चलाने से 6% बचत
भारत में करीब 57% बिजली की जरूरत कोयले से पूरी होती है। ऐसे में जरूरी हैं कि हम निजी तौर पर ग्रीन एनर्जी की रुख करें।
27 डिग्री सेल्सियस पर एसी चलाकर 30% तक बिजली बचाना संभव, एक डिग्री ज्यादा टेम्प्रेचर से बचेगी 6% बिजली।
मकान या दफ्तर के छत को इन्सुलेट रखें, क्योंकि छत से ही सदीर् में 22% तक गर्मी लीक होती और गर्मी में करीब 22% तक तापमान बढ़ता है।
जिन कमरों में जरूरत नहीं, उनके बल्ब, पंखे, एसी और बाकी उपकरण बंद रखने से 20% तक बिजली की बचत मुमकिन है।
घरों पर सोलर पैनल लगाएं:- भारत में फिलहाल 38% ऊर्जा जरूरतें ग्रीन और न्यूक्लियर माध्यमों से पूरी हो रही है, जो 2030 तक बढ़कर 40% हो जाएगा।
पीने वाला पानी बचाएं:-धरती पर 96.5% पानी खारा है। बचे हुए बाकी पानी में से दो तिहाई स्थायी बर्फ के रूप में लॉक है इसलिए...
ब्रश करते हुए टैप बंद रखने से रोज घर में 7 से 10 लीटर तक पानी बचाया जा सकता है।
इससे एक साल में 4 मिनट तक 100 बार नहाने के लिए पानी बचेगा।
टॉयलेट में रूटीन के अलावा कुछ और फ्लश न करें। इससे एक बार में 6 से 10 लीटर पानी बचेगा।
डिस्पोजल को छोड़ें रियूजेबल को अपनाएं।
टॉयलेट पेपर का एक रोल बनाने में 140 लीटर पानी खर्च होगा।
वहीं एक डिस्पोजल डाइपर बनाने में करीब 500 लीटर पानी लगता है।
दिल्ली एनसीआर समेत ज्यादातर बड़े शहर आबोहवा बेहद खराब
धूल और धुएं के शहर बनने की 5 बड़े कारण
1- धूल और गाड़ियों का प्रदूषण:-56% पीएम (particulate matter) 10 की वजह शहरों में उड़ने वाली धूल। 20% पीएम 2.5 की वजह वाहनों से निकलने वाला धुआं।
सोर्स: आईआईटी कानपुर
2- पराली का जलाया जाना:-दिल्ली-एनसीआर में सभी तरह के प्रदूषण के कणों का 17-26% पराली जलाने के कारण।
सोर्स: आईआईटी कानपुर
3- ठंड में हवा की स्पीड और चक्र:-तेज हवा प्रदूषण करने वाले कणों को उड़ा ले जाती है, मगर सर्दियों में हवा की स्पीड कम होने से ज्यादातर शहरों में प्रदूषण बढ़ जाता है।
ठंड में तापमान तेजी से गिरने से जमीन के पास की ठंडी हवा और ऊंचाई पर ठंडी हवा के बीच गर्म हवा फंस जाती है। इससे गर्म हवा के ऊपर जाने की सामान्य प्रक्रिया बंद हो जाती है। इससे प्रदूषण वाले कण वातावरण में बने रहते हैं।
सोर्स: नेशनल फिजिकल लैबोरेटरी
4- दो विपरीत दिशाओं की हवाएं:-सर्दियों में दिल्ली-एनसीआर में 72% हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से बहती हैं। वहीं, 28% गंगा के मैदानों से आती हैं। दोनों दिशाओं से आने वाली हवाएं टकराती हैं, ऐसे में प्रदूषण करने वाले कण पूरे इलाके में बने रहते हैं।
सोर्स: नेशनल फिजिकल लैबोरेटरी
5- मानसून का विदा होना:- आमतौर पर अक्टूबर में मानसून उत्तर पश्चिम दिशा से विदा होता है और हवाओं का रुख पलट जाता है। ऐसे में राजस्थान पाकिस्तान और अफगानिस्तान से धूल भरी हवाएं उत्तर भारत में छा जाती हैं।
सोर्स: नेशनल फिजिकल लैबोरेटरी
दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषण वाले देशों में भारत का पांचवां नंबर
कार्बन उत्सर्जन में भारत का चौथा स्थान, मगर आबादी के हिसाब काफी कम
from Dainik Bhaskar /national/news/food-menu-or-fashion-tooth-brushing-or-bathing-pollution-will-decrease-with-your-every-step-127969074.html
via IFTTT
देश के उत्तरी इलाकाें में हाे रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षाेभ खत्म हाेने के साथ उत्तरी हवाएं सक्रिय हाेने से माउंट आबू में लगातार सर्दी का असर बना हुआ है। हालांकि साेमवार काे माउंट आबू का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़ा है, लेकिन इससे सर्दी से काेई राहत नहीं मिली। माउंट आबू में साेमवार काे न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
तापमान 2 डिग्री पर रहने से यहां सवेरे जगह-जगह ओस की बूंदें बर्फ बनी नजर आई और देर तक वादियाें में भी काेहरा छाया रहा। माउंट आबू में पड़ रही कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए यहां आने वाले सैलानियाें के साथ स्थानीय लाेग भी गर्म कपड़ाें में नजर आए तथा अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन किया। यहां साेमवार सुबह मकानाें और हाेटलाें के बगीचाें की घास, नक्की झील पर खड़ी बाेट की सीटाें, मकानाें के बाहर खड़ी कार की छत और शीशाें पर बर्फ जम गई। गुरुशिखर, ओरिया और अचलगढ़ क्षेत्र में भी सवेरे मैदान और खेताें में ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हाे गई।
पटना: रात में बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा, सुबह में रहेगी धुंध
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और तेज शीत हर का असर बिहार पर भी पड़ेगा। न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और रात में ठंड बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के वैज्ञानिक अमित सिन्हा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है, जिसका असर बिहार पर नहीं पड़ेगा, लेकिन उत्तर भारत में तेज शीतलहर और बर्फबारी से आसपास के राज्याें में ठंड बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि तालाब और नदी के किनारे में मौजूद शहरों में सुबह में कोहरा भी छाया रहेगा।
सोमवार को भी पटना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हुई। पटना का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार की तुलना में 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
from Dainik Bhaskar /national/news/mount-abu-receives-snow-for-the-third-consecutive-day-snowfall-in-bihar-and-snowfall-seen-in-bihar-127967164.html
via IFTTT
दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6.35 करोड़ के पार हो गया। 4 करोड़ 39 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 14 लाख 73 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। वियतनाम में करीब तीन महीने बाद लोकल ट्रांसमिशन यानी स्थानीय संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। पहली लहर में जिन देशों ने कोरोनावायरस पर काबू पाया था, उनमें वियतनाम भी अहम था।
वियतनाम में फिर संक्रमण फैलने का खतरा
कोरोनावायरस को सबसे बेहतरीन तरीके से काबू करने वाले देशों में वियतनाम की मिसाल दी जाती है। अब यहां संक्रमण की दूसरी लहर के संकेत मिल रहे हैं। देश की हेल्थ मिनिस्ट्री ने सोमवार रात कहा कि तीन महीने बाद लोकल ट्रांसमिशन का पहला मामला सामने आया है। माना जा रहा है कि यह मामला देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर हो चि मिन्ह का है। संक्रमित वियतनाम एयरलाइंस के एक फ्लाइट अटेंडेंट का रिश्तेदार है। अब यहां पहले की तरह सख्ती से ट्रैक एंड ट्रैस प्रोग्राम शुरू कर दिया गया है। क्वॉरैंटीन फेसेलिटीज को भी नए सिरे से अलर्ट पर रहने को कहा गया है।
हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- अस्थायी तौर पर कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। लॉकडाउन सिर्फ वहां लगाया गया है जहां यह पॉजिटिव व्यक्ति गया था। माना जा रहा है कि उसके संपर्क में 12 से ज्यादा लोग आए थे। इन सभी को क्वॉरैंटीन किया गया है। महामारी शुरू होने के बाद वियतनाम में अब तक कुल 1347 मामले सामने आए हैं। 35 लोगों की मौत हुई। देश की जनसंख्या करीब 95 लाख है।
चीन ने किम जोंग उन को वैक्सीन दिया
अमेरिका के एक एनालिस्ट ने दावा किया है कि चीन ने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और उनके परिवार को वैक्सीन दिया है। अमेरिकी एनालिस्ट ने यह दावा जापान की दो इंटेलिजेंस रिपोर्ट के आधार पर किया है। दावा ये भी किया जा रहा है कि नॉर्थ कोरिया में कई लोगों को वैक्सीन दिया गया है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। ये भी साफ नहीं है कि नॉर्थ कोरिया में चीन ने किस कंपनी का और कौन सा वैक्सीन भेजा है।
नॉर्थ कोरिया ने किसी नए संक्रमित की पुष्टि नहीं की है। लेकिन, साउथ कोरिया की खुफिया सूत्रों का कहना है कि नॉर्थ कोरिया में बड़े पैमाने पर संक्रमित हो सकते हैं। इसकी वजह यह है कि यहां के लोगों का चीन से संपर्क काफी ज्यादा है।
अमेरिकी लोगों को मिल सकती है राहत
अमेरिका में क्रिसमस के पहले वैक्सीनेशन शुरू हो सकता है। हेल्थ सेक्रेटरी एलेक्स अजार ने सोमवार को कहा कि फाइजर कंपनी की वैक्सीन को जल्द मंजूरी मिल सकती है। इस बारे में हेल्थ डिपार्टमेंट और एफडीए के अफसरों के बीच बातचीत जारी है। एफडीए ही वैक्सीन को मंजूरी देगी। फिलहाल, कंपनी और हेल्थ अफसरों के बीच बातचीत चल रही है। फाइजर का दावा है कि उसकी वैक्सीन 94.1% इफेक्टिव है।
अमेरिका के हॉलीवुड में वैक्सीन ट्रायल के दौरान एक वॉलेंटियर को डोज देता हेल्थ स्टाफर। अमेरिकी हेल्थ सेक्रेटरी ने कहा है कि क्रिसमस के पहले देश में वैक्सीन मुहैया कराई जा सकती है। सबसे पहले फाइजर कंपनी की वैक्सीन को मंजूरी मिल सकती है। (फाइल)
फ्रांस में 4 हजार से ज्यादा केस
यूरोपीय देशों में संक्रमण का खतरा बरकरार है। फ्रांस में सोमवार को कुल 4,005 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 406 संक्रमितों की मौत हो गई।
कोलंबिया बॉर्डर नहीं खोलेगा
कोलंबिया सरकार ने सोमवार को फिर साफ कर दिया कि देश में संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है। लिहाजा, सभी सीमाएं 16 जनवरी तक बंद रखी जाएंगी। सरकार ने एक बयान में कहा- हमने जो सख्त प्रतिबंध लगाए थे, उनके अच्छे नतीजे मिले हैं और हम नहीं चाहते कि यह मेहनत खराब हो। इसलिए, फिलहाल बॉर्डर खोलने का फैसला टाल दिया है। यह 16 जनवरी के पहले नहीं किया जाएगा।
जापान के ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इन दिनों कोरोनावायरस से कहीं ज्यादा जंगली भालुओं के खौफ से परेशान हैं। यहां पिछले 6 महीनों के दौरान भालुओं के हमले की 13 हजार से ज्यादा घटनाएं हुई हैं, जो पांच सालों में सबसे ज्यादा है। सितंबर से अब तक 65 लोग हमले में जान गंवा चुके हैं।
भालू अब जंगल छाेड़कर शहर का रुख करते हुए फसलाें काे भी बर्बाद कर रहे हैं। परेशान किसानाें ने भालुओं से बचने का अनोखा तरीका ढूंढ़ निकाला है। अब वे भालुओं को भगाने के लिए रोबोटिक भेड़िए का इस्तेमाल कर रहे हैं। सेंसरयुक्त राेबाेटिक भेड़िया चलता-फिरता नहीं, लेकिन उसकी गुर्राहट, इसकी लाल चमकदार आंखें और खुले हुए जबड़े को देखकर जंगली जानवर भाग खड़े होते हैं।
ये रोबोटिक भेड़िया डेढ़ मीटर लंबा और 1 मीटर ऊंचा है। असली जानवर का लुक देने के लिए इस रोबोट के ऊपर जंगली जानवर जैसी खाल भी लगाई गई है। साथ ही यह अपना सिर 180 डिग्री के कोण पर घुमा सकता है। यह रोबोटिक भेड़िया सौर ऊर्जा से चलता है और तभी प्रतिक्रिया देता है, जब उसके सेंसर एरिया में कोई हलचल होती है।
इसके परीक्षण के दौरान वैज्ञानिकों ने इसकी पीठ पर कैमरा लगा दिया था। इसकी रिकॉर्डिंग में दिखा कि इसको देखकर भालू समेत कई खतरनाक जानवर दुम दबाकर भाग गए थे। इसके बावजूद कई भालू भटकते हुए शहर आ जाते हैं। 16 अक्टूबर को इशिकावा के शाॅपिंग माॅल में एक भालू घुस आया। 13 घंटाें तक लाेग दहशत में रहे। उसने एक व्यक्ति के कंधे और पैर चबाकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। पुलिस भी उस पर काबू नहीं पा सकी और आखिरकार उसे गाेली मार दी गई।
भालुओं की बढ़ती संख्या और खाने की कमी के कारण हमले बढ़ रहे
टाेक्याे यूनिवर्सिटी में पर्यावरण शिक्षा के प्राेफेसर केविन शाॅर्ट का कहना है कि जंगलों में भालुओं को खाना भी नहीं मिलेगा, ताे वे कैसे जी सकते हैं। एक और कारण है- इनकी बढ़ती संख्या। जापान में 15 से 20 हजार भालू हैं। इनका वजन 200 से 600 किग्रा है। पहले लाेग इनका शिकार करते थे। लेकिन 1915 के बाद से इनका शिकार नहीं हाे रहा है, इसलिए वे भी बेखाैफ हाे गए हैं और हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी कम्युनिकेशन यानी प्रेस टीम में सिर्फ महिलाओं को ही रखा है। ऐसा करने वाले वे पहले राष्ट्रपति हैं। कम्युनिकेशन की 7 सदस्यीय टीम का नेतृत्व केट बेडिंगफील्ड करेंगी। केट इसके पहले बाइडेन के चुनावी कैंपेन की डिप्टी कम्युनिकेशन डायरेक्टर रह चुकी हैं।
इसके अलावा डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रवक्ता रह चुकीं जेन साकी को प्रेस सेक्रेटरी बनाया गया है। वहीं, भारतवंशी नीरा टंडन को इकाेनाॅमी टीम में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। नीरा को बाइडेन की नीतियों पर अमल की देखरेख करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। वे सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस नाम के थिंक टैंक की प्रेसिडेंट और सीईओ हैं। बाइडेन ने कहा कि वो अपने प्रशासन को विविध बनाएंगे, जो देश की विविधता और उसकी संस्कृति को दर्शाएगा।
बाइडेन 20 जनवरी 2021 को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। यह इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें भारतीयों को अहम जिम्मेदारी मिल रही है। कमला हैरिस के रूप में पहली बार भारतीय मूल की महिला दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति की उप-राष्ट्रपति बनने वाली हैं। उनके साथ नीरा टंडन भी होंगी। नीरा को 2012 में नेशनल जर्नल ने वाशिंगटन की 25 सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल किया था। वे ओबामा प्रशासन में सलाहकार रह चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक बाइडेन उन्हें डायरेक्टर ऑफ द व्हाइट हाउस बजट ऑफिस की जिम्मेदारी दे सकते हैं।
वहीं, सेसिला राउज का नाम काउंसिल ऑफ इकोनॉमिक एडवाइजर के प्रमुख के तौर पर सामने आ रहा है। नीरा इससे पहले ओबामा प्रशासन में स्वास्थ्य सलाहकार भी रह चुकी हैं। 2016 के अमेरिकी चुनाव के दौरान वे हिलेरी क्लिंटन की सलाहकार भी रह चुकी हैं। इधर, अर्थशास्त्री जारेड बेर्न्सटीन और हीदर बाउशे को इकोनॉमिक एडवाइजर बनाया गया है।
बाइडेन ने कहा- अभी और भी महिलाओं को प्रशासन में जगह दी जाएगी
बाइडेन की टीम में निर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की चीफ ऑफ स्टाफ रहीं कैरीन जीन पीयरे प्रिंसिपल डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी होंगी। वहीं, पाइली टोबर को डिप्टी कम्युनिकेशंस डायरेक्टर बनाया गया है। सोमवार को जो बाइडेन ने कहा कि प्रशासन में विविधता के लिए अभी और भी महिला डायरेक्टर्स को तैनात किया जाएगा, क्योंकि मुझे उन पर पूरा भरोसा है। मैं जानता हूं कि वे अपने काम को बखूबी अंजाम देकर अमेरिका को नई दिशा देंगीं।