This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Tuesday, 1 December 2020

देश के सिर्फ 6% किसानों को मिलता है MSP का फायदा, उसमें भी पंजाब-हरियाणा के ज्यादा, इसलिए विरोध इन्हीं इलाकों में

खेती से जुड़े 3 कानूनों के खिलाफ किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इन तीनों कानूनों से पंजाब, हरियाणा समेत कुछ राज्यों के किसान नाराज हैं। उन्हें चिंता है कि नए कानून से उपज पर मिलने वाला न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) खत्म हो सकती है।

हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ये साफ कर चुके हैं कि MSP खत्म नहीं होने वाली। लेकिन 4 सवाल अब भी सबसे बड़े हैंः

  1. MSP होती क्या है?
  2. MSP की कीमत तय कैसे होती है?
  3. हर साल कितने किसानों को MSP का फायदा होता है?
  4. हर साल जितनी फसल पैदा होती, उसमें से कितनी सरकार MSP पर खरीदती है?

अब चलते हैं बारी-बारी...

1. सबसे पहले MSP होती क्या है?

MSP यानी मिनिमम सपोर्ट प्राइस, ये गारंटेड कीमत होती है, जो किसान को उनकी फसल पर मिलती है। भले ही बाजार में उस फसल की कीमतें कम ही क्यों न हों। इसके पीछे तर्क है कि बाजार में फसलों की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का किसानों पर असर न पड़े। उन्हें अपनी फसल की न्यूनतम कीमत मिलती रहे।

अभी तक जितनी जगहों से गुजरे हैं, वहां से पता चलता है कि देश में केवल 6% किसानों को ही MSP का फायदा मिलता है, जिनमें भी सबसे ज्यादा किसान पंजाब और हरियाणा के ही हैं। इस वजह से ही इन नए कानूनों का विरोध भी इन दोनों राज्यों में ही दिख रहा है।

2. कैसे तय होती है MSP? और मोदी सरकार में कितनी MSP बढ़ी?

किसी फसल पर कितनी MSP होगी, उसको तय करने का काम कमीशन फॉर एग्रीकल्चर कॉस्ट एंड प्राइसेस (CCAP) करती है। सरकार CCAP की सिफारिश पर ही MSP तय करती है। अगर किसी फसल की बम्पर पैदावार हुई है, तो उसकी कीमतें गिर जाती हैं, तब MSP किसानों के लिए फिक्स एश्योर्ड प्राइस का काम करती है। एक तरह से ये कीमतों के गिरने पर किसानों को बचाने वाली बीमा पॉलिसी की तरह है।

MSP के तहत अभी 22 फसलों की खरीद की जा रही है। इन 22 फसलों में धान, गेहूं, ज्वार, बाजरा, मक्का, मूंग, मूंगफली, सोयाबीन, तिल और कपास जैसी फसलें शामिल हैं।

3. अभी कितने किसानों को हर साल MSP का फायदा मिलता है?

खाद्य और सार्वजनिक वितरण मामलों के राज्यमंत्री रावसाहब दानवे पाटिल ने 18 सितंबर को राज्यसभा में बताया कि 9 सितंबर की स्थिति में रबी सीजन में गेहूं पर MSP का लाभ लेने वाले 43.33 लाख किसान थे। इनमें से 10.49 लाख पंजाब और 7.80 लाख किसान हरियाणा के थे। यानी, 42% से ज्यादा किसान पंजाब और हरियाणा के ही थे।

जबकि, खरीफ सीजन में MSP पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या 1.24 करोड़ थी। इनमें से पंजाब के 11.25 लाख और हरियाणा के 18.91 लाख किसान थे। 25% से ज्यादा किसान पंजाब और हरियाणा के ही थे।

सरकार के मुताबिक खरीफ सीजन में MSP पर धान की फसल बेचने वाले किसानों की संख्या 2015 की तुलना में 2019 में 70% बढ़ गई। वहीं, रबी सीजन में गेहूं पर MSP का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या भी 2016 की तुलना में 2020 में 112% बढ़ गई। खरीफ सीजन 2021 के लिए अब तक खरीद शुरू नहीं हुई है।

4. लेकिन, हर साल जितनी पैदावार, उसका आधा भी नहीं खरीदती सरकार

सरकार फसल पर जो MSP तय करती है, उसी कीमत पर किसानों से फसल खरीदती है। लेकिन आंकड़े बताते हैं कि पिछले 5 साल में गेहूं और चावल की जितनी पैदावार हुई, उसका आधा भी सरकार ने नहीं खरीदा।

फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) के मुताबिक 2015 में 1,044 लाख टन चावल की पैदावार हुई थी, जिसमें से सरकार ने 342 लाख टन यानी 33% ही सरकार ने खरीदा। इसी तरह 2019-20 में 1,179 लाख टन चावल की पैदावार हुई, जिसमें से सरकार ने 510 लाख टन यानी 43% खरीदी की।

वहीं, 2015 में 923 लाख टन गेहूं की पैदावार हुई, जिसमें से सरकार ने 230 लाख टन, यानी 25% गेहूं खरीदा। जबकि, 2019 में 1,072 लाख टन गेहूं पैदा हुआ, जिसमें से 390 लाख टन, यानी 36% गेहूं ही सरकार ने खरीदी की।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Kisan Aandolan Farmer Protest Know What is MSP and MSP On Food Crop


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39C2D6z
via IFTTT

20 हजार निहंग सिख और 2 हजार घोड़ों का काफिला होगा किसानों के प्रदर्शन में शामिल, जानें सच

क्या हो रहा है वायरल : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सिखों का एक काफिला दिख रहा है। साथ में कुछ घोड़े भी हैं।

दावा किया जा रहा है कि पंजाब से 2,000 घोड़े और 20,000 निहंग सिख किसानों के समर्थन में दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

और सच क्या है?

  • इंटरनेट पर हमने किसान आंदोलन से जुड़ी प्रमुख मीडिया रिपोर्ट्स देखीं। किसी भी रिपोर्ट से वायरल वीडियो को लेकर किए जा रहे दावे की पुष्टि नहीं हुई।
  • वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल पर रिवर्स सर्च करने पर पता चलता है कि वीडियो 1 साल पहले ही इंटरनेट पर आ चुका है।

  • अलग-अलग कीवर्ड सर्च करने से भी वीडियो हमें किसी ऐसे सोर्स पर नहीं मिला, जिससे पुष्टि हो सके कि असल में ये किस समय का है। लेकिन ये साफ हो गया कि वीडियो कम से कम 1 साल पुराना है और इसका हाल में चल रहे किसानों के प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Farmers Protest । 20,000 Nihang Sikhs and 2 thousand horses join the protest


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ji0RNq
via IFTTT

सर्दियों में रनिंग से फिटनेस बढ़ा सकते हैं, पर गलत तरीका आपको नुकसान पहुंचा सकता है

कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए वैक्सीन ट्रायल फेज में है और इसके केस कम होने के बजाए बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 9 महीनों से हमारे सामने इससे बचने की चुनौती बनी हुई है। अभी वैक्सीन नहीं है तो मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन और इम्यून सिस्टम की मजबूती ही बचने के रास्ते हैं। इम्यून सिस्टम की मजबूती के लिए एक्सरसाइज जरूरी है और इसमें भी अहम है रनिंग, क्योंकि इनडोर जिम में फिजिकल एक्टिविटी से भी कोरोना का खतरा हो सकता है।

सवाल ये है कि आप रनिंग कैसे करते हैं? इसके लिए मानसिक और शारीरिक तैयारी कैसी होनी चाहिए? ये सवाल आपको अटपटे लग सकते हैं, क्योंकि आमतौर पर हम रनिंग को लेकर विशेष तैयारियां नहीं करते, पर यह हमारा भ्रम है। भोपाल में फिटनेस कोच सतीश कुमार कहते हैं कि रनिंग के भी तौर-तरीके और बारीकियां होती हैं। हम इन पर ध्यान देना शुरू कर दें तो रनिंग ज्यादा फायदेमंद हो सकती है।

नए रनर हैं तो ऐसे करें शुरुआत

  • ऐसे लोग जो रनिंग शुरू कर रहे होते हैं, उन्हें सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आमतौर पर जानकारी न होने से लोग अपने हिसाब से रनिंग करने लगते हैं। गलत अप्रोच के चलते कई बार घुटना और कमर भी डैमेज हो जाती है।

  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नए लोगों को रनिंग शुरू करने के दौरान स्टेमना पर भी ध्यान देना चाहिए। स्टेमना धीर-धीरे ही बढ़ता है इसलिए रनिंग भी धीरे-धीरे ही बढ़ानी चाहिए।

ठंड में रनिंग के 7 तौर-तरीके

1. लेयर वाले कपड़े पहनें

  • आमतौर पर हम लोग सर्द हवाओं से बचने के लिए ठंड में भरी-भरकम कपड़े पहनकर रनिंग के लिए निकल जाते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भारी कपड़ों के चलते हांफने की समस्या होने लगती है। साथ ही ज्यादा पसीना निकलने की वजह से डिहाइड्रेशन होने की भी आशंका रहती है।

  • लेयर वाले कपड़े भारी कपड़ों के अच्छे विकल्प हो सकते हैं। इसमें सर्द हवा पास होकर शरीर तक नहीं पहुंच पाती और ये हल्के भी होते हैं।

2. सांस लेने का सही तरीका

  • आप रनिंग के दौरान रुक कर सांस लेते हैं? अगर हां तो कैसे? अगर आप अचानक बैठ कर सांस लेते हैं तो यह गलत है, इससे आपका स्टैमिना कमजोर होगा। कई बार दौड़ने के दौरान हम में से बहुत लोग नाक के बजाए मुंह से सांस लेते हैं। यह भी हमारे स्टैमिना के लिए ठीक नहीं है।

  • एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जब भी रेस्ट लेने के लिए रुकें। झुक कर कुछ देर चलते हुए सांस लें, उसके बाद रुक कर सांस लें। इस दौरान भी हमें मुंह के बजाए नाक से सांस लेनी है।

3. ज्यादा पानी पीएं

  • ठंड के समय में हम पानी पीने से दूर भागते हैं और इन दिनों प्यास भी कम ही लगती है पर शरीर को पानी की उतनी ही जरूरत होती है। कम पानी पीकर रनिंग पर जाने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है इसलिए ठंड में भी औसतन 4 लीटर पानी पीना जरूरी है।

4. ग्रिप वाले जूते का पहनें

  • सर्दियों में ओस पड़ने से सड़कें और मैदान भीग जाते है, जिस पर रनिंग में फिसलने का खतरा भी होता है। इससे बचने के लिए आप ग्रिप वाले जूते का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. तेज न दौड़ें

  • सर्दियों में हमारा ब्लड सर्कुलेशन दूसरे मौसम की तुलना में धीमा होता है इसलिए हमें रनिंग की शुरुआत धीमी करनी चाहिए। कुछ देर वार्मअप होने के बाद हम स्पीड बढ़ा सकते हैं, लेकिन इसे ज्यादा बढ़ाना खतरनाक हो सकता है। सर्दियों में तेज रनिंग करने से सांस फूलती है, जो हार्ट अटैक की वजह बन सकती है।

6. कपड़े तुरंत बदल लें

  • सर्दियों में दौड़ते समय शरीर की गर्मी तेज होने से पसीना आता है, जिससे कपड़े गीले हो जाते हैं और यह गीले कपड़े निमोनिया के होने का कारण भी बन सकते हैं। रनिंग के बाद हमारी कोशिश यह होनी चाहिए कि हम जितना जल्दी हो सके, कपड़े बदल लें।

7. वार्मअप करें

  • दौड़ने से पहले कुछ समय वार्मअप करें, जिससे मांसपेशियां दौड़ने के लिए तैयार हो जाएंंगी और शरीर को गर्मी भी मिलेगी। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यह बहुत आम टिप्स है, लेकिन इसे किए बगैर रनिंग करने के कई नुकसान हैं।
  • अगर आप बिना वार्मअप लगातार रनिंग कर रहे हैं तो मांसपेशियों में खिंचाव और जॉइंट इंजरी जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
As much as we know about running, it is not enough, wrong way can prove very dangerous, know the methods of running


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36qbSF1
via IFTTT

पढ़िए, इस हफ्ते की मधुरिमा की सारी स्टोरीज सिर्फ एक क्लिक पर

1. सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में शरीर के सारे छुपे रोग, हड्डियों का दर्द, सांस की दिक्कतें सिर उठाती हैं। इन सर्दियों में कैसे रहें सुरक्षित, खुश और किस तरह लें मौसम का आनंद? जानने के लिए पढ़ें ये लेख...

2. सामान्य सर्दी-जुकाम को कोरोना समझ लेना डर और तनाव से भर देता है, तो दूसरी तरफ कोरोना को मौसमी जुकाम समझ लेना अपने साथ-साथ दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल सकता है। साधारण सर्दी और कोरोना में क्या अंतर है? जानने के लिए पढ़ें ये लेख...

3. सर्दियों में त्वचा का नमी खोना आम बात है इसलिए बहुत जरूरी है कि आप अपनी त्वचा को संतुलित नमी देते रहें। इन घरेलू नैचुरल मॉइश्चराइजर से अपनी त्वचा को कोमल और चमकदार रखें। क्या है घरेलू नैचुरल मॉइश्चराइज़र बनाने की विधि? जानने के लिए पढ़ें ये लेख...

4. सर्दियों में स्वाद के शौकीनों की हर ख्वाहिश पूरी होती है। इस मौसम में लड्डू, हलवे, चटनियां और भजिया का लाजवाब स्वाद सभी को अपनी ओर खींचता है इसलिए हम आपके लिए लाए हैं ये मौसमी व्यंजन। रेसिपी जानने के लिए पढ़ें ये लेख...

5. इस बार सर्दियों में अलग-अलग किस्म की चटनी के चटपटे स्वाद का आनंद लें। खट्टी-मीठी और तीखी चटनियां बनाने की रेसिपी जानने के लिए पढ़ें ये लेख...

6. कोरोना के कारण सुबह टहलना और जिम जाना भी लगभग बंद हो चुका है और ऊपर से सर्दी का मौसम भी शुरू हो गया है। इस लेख में पढ़ें, घर में रहकर किस तरह बनाएं शरीर को स्वस्थ, सर्दी में अपनाएं ये तरीका...

7. सर्दियों में घर की बगिया में सुंदर फूलों, सब्जियों वाले और सजावटी पौधे लगा सकते हैं। इन्हें लगाने के लिए यह मौसम सही है। इस मौसम में किस तरह करें पौधों की देखभाल? जानने के लिए पढ़ें ये लेख...

8. इन सर्दियों में बॉम्बर जैकेट, वूलन सेट जैसे कपड़ों से पाएं स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक। सर्दियों में कैसे हो वूल के साथ कूल लुक? जानने के लिए पढ़ें ये लेख...

9. ठंड का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम होना लाजमी है। शरीर में गरमाहट बनाए रखने के लिए कौन से लिक्विड आजमाएं? जानने के लिए पढ़ें ये लेख...

10. पिछले दस महीनों से सैनिटाइजर जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। संक्रमण से सुरक्षा के लिए बार-बार हाथ धोने से त्वचा सख्त और रुखी हो सकती है इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं वो खास उपाय, जिनसे आपकी त्वचा रहेगी सैनिटाइज और मॉइश्चराइज्ड। जानने के लिए पढ़ें ये लेख...

11. ठंड का मौसम इंसान से ज्यादा पशुओं के लिए मुश्किल भरा होता है, क्योंकि वह अपनी समस्या बोल कर नहीं बता सकते हैं। इन खास तरीकों से पशुओं का रखें ख्याल। जानने के लिए पढ़ें ये लेख...

12. कोरोनावायरस कपड़ों पर कुछ घंटों तक रहता है, लेकिन घर से बाहर जाने के बाद गरम कपड़ों को बार-बार धोना संभव नहीं है। क्या है इसका उपाय? जानने के लिए पढ़ें ये लेख...

13. आहार मौसम के मुताबिक और नुकसान नहीं करने वाला होना चाहिए। कैसी है आहार आरोग्यवर्धक औषधि? क्या कहना है आयुर्वेद का आहार को लेकर? जानिए इस लेख में...

14. पहाड़ अपनी पनाह में आने वालों को अपनी ही तरह कभी न मिटने वाली यादें देते हैं। चिया के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस लेख में पढ़ें लघुकथा गुनगुना एहसास...

15. पानी पीने के भी नियम होते हैं। पानी पीते समय कुछ बातों का ध्यान रखने से शरीर रहेगा स्वस्थ। इस लेख में जानें, किस तरह पीना चाहिए पानी...

16. कई स्टडीज के मुताबिक 70 से 90 फीसदी भारतीयों में विटामिन-डी की कमी पाई जाती है। विटामिन-डी का सबसे अच्छा जरिया होता है सूरज। धूप कब और कितनी लें? ये जानने के लिए पढ़ें ये लेख...

17. ठंडे दिमाग से काम करना अच्छी बात है, लेकिन ठंडा व्यवहार करना या ठंडी प्रतिक्रिया देना रिश्तों के लिहाज से ठीक नहीं है। ठंड और शीतल में क्या है फर्क? ठंडा दिमाग, शीतल मन किस तरह व्यक्ति को देता है संतोष और आनंद की अनुभूति? जानें इस लेख में...

18. पहनावा व्यक्तित्व के मुताबिक और मौसम के अनुकूल होना चाहिए। कपड़ों को लेकर क्या कहता है आयुर्वेद? जानें इस लेख में...

19. जब माह अगहन का ढलता हो, तब देख बहारें जाड़े की। सर्दी के सौंदर्य को दर्शाती ये कविता पढ़िए इस लेख में...

20. जाड़े में व्यायाम और शारीरिक सक्रियता की विशेष सिफारिश की जाती है। लेकिन, सवाल उठता है कि कितना व्यायाम किया जाए? आयुर्वेद विशेषज्ञ वैद्य अरविंद प्रेमचंद से जानें स्वास्थ्य के सूत्र...



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Read all the stories of this week's Madhurima with just one click 2 december 2020


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JxabN9
via IFTTT

हवा में बढ़ते जहर से हर साल 70 लाख मौतें, यह कोरोना और कैंसर से मौतें भी बढ़ा रहा; 8 तरीकों से इसे कंट्रोल करें

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च कहती है कि एयर पॉल्यूशन और कोरोना से होने वाली मौतों के बीच कनेक्शन है। अगर हवा में पीएम 2.5 पार्टिकल्स 1 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर भी बढ़ता है तो कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 8 फीसदी तक बढ़ सकती है।

दिल्ली में एयर पॉल्यूशन का लेवल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानकों को पार कर चुका है। वैज्ञानिकों का कहना है, हवा में बढ़ता नाइट्रोजन ऑक्साइड और कारों से निकला हुआ धुआं जहर की तरह काम कर रहा है। इसका सीधा असर सांस की नली पर हो रहा है। यही कोरोना का भी एंट्री पॉइंट है इसलिए कोरोना का संक्रमण होने पर मौत का खतरा बढ़ता है।

आज नेशनल पॉल्यूशन कंट्रोल डे है। इस बार बात सिर्फ एयर पॉल्यूशन की, क्योंकि यह दम भी घोट रहा है और कोरोना से होने वाली मौतों का खतरा भी बढ़ा रहा है।

एयर पॉल्यूशन शरीर पर कैसे असर छोड़ रहा, पहले इसे समझें

  • WHO कहता है, दुनियाभर में हर 10 में से 9 लोग प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं। जहरीली हो रही हवा से हर साल 70 लाख मौतें हो रही हैं। दुनियाभर में एक तिहाई मौतें एयर पॉल्यूशन के कारण होने वाले स्ट्रोक, लंग कैंसर और हार्ट डिसीज के कारण हो रही हैं।
  • प्रदूषित हवा में बेहद बारीक पार्टिकल्स पाए जाते हैं, जिन्हें पीएम पार्टिकल्स कहते हैं। सांस लेने के दौरान ये सीधे फेफड़ों तक पहुंचकर नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा नाइट्रोजन ऑक्साइड, सल्फर डाई ऑक्साइड और ओजोन कई तरह से शरीर को डैमेज कर रहे हैं।
  • इन सभी चीजों का शुरुआती असर सांस की नली पर दिखता है। फेफड़ों के काम करने की क्षमता घटती है। अस्थमा का खतरा बढ़ता है। प्रदूषित हवा में मौजूद सल्फर डाई ऑक्साइड आंखों और स्किन पर जलन की वजह बनता है।

सिरदर्द, आंख, नाक और गले में जलन हो तो डॉक्टरी सलाह लें

इन्द्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स, नई दिल्ली के सीनियर पल्मोनोलोजिस्ट डॉ. राजेश चावला कहते हैं- एयर पॉल्यूशन कई तरह से शरीर पर बुरा असर छोड़ता है। सांस के रोग जैसे सीओपीडी, ब्रॉन्कियल अस्थमा के लक्षण गंभीर होने लगते हैं। थकान, सिरदर्द के अलावा आंख, नाक और गले में जलन हो सकती है। कार्डियोवेस्कुलर सिस्टम पर बुरा असर होता है। ऐसे लक्षण दिखने पर फिजिशियन की सलाह लें।

बेहतर होगा कि जिन जगहों पर पॉल्यूशन अधिक है, वहां जाने से बचें। अगर जाना जरूरी है तो चश्मा और मास्क लगाएं और वापस लौटने के बाद आंखों को सादे पानी से धोएं। कुछ आई ड्रॉप्स भी पॉल्यूशन का असर घटाते हैं, इसे एक्सपर्ट की सलाह से ले सकते हैं।

ये सावधानियां एयर पॉल्यूशन के असर को कम करेंगी

  • घर का वेंटिलेशन न बिगड़ने दें। बीच-बीच में घर की खिड़कियां खोल दें, ताकि ताजी हवा आती रहे।
  • ऐहतियात के तौर पर मास्क जरूर पहनें। ये कोरोना के साथ प्रदूषण के असर को भी कुछ हद बचाने का काम करेगा।
  • आंखों में जलन या खुजली होने पर रगड़े नहीं। पानी का छींटा मारकर आंखों को धोएं।
  • सर्दियों में सुबह और शाम को पॉल्यूशन का लेवल अधिक होता है इसलिए खुले में एक्सरसाइज करने की जगह कमरे ही करें तो बेहतर है।

एयर पॉल्यूशन को कैसे कम कर सकते हैं, 8 तरीके जान लें

  • वाहन का इस्तेमाल कम कर सकते हैं। आसपास जाने के लिए साइकल भी बेहतर विकल्प है।
  • लकड़ी, कचरा, सूखी पत्तियां और प्लास्टिक मत जलाएं, ये पॉल्यूशन का लेवल बढ़ाते हैं।
  • घर में ऐसे इंडोर प्लांट्स लगाएं, जो एयर पॉल्यूशन को कम करें। जैसे- एरेका पाम, मनी प्लांट्स बॉस्टन फर्न, स्पाइडर प्लांट।
  • बिजली बचाकर भी एयर पॉल्यूशन घटा सकते हैं। एनर्जी बचाने के लिए घर में फ्लोरोसेंट लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • कोशिश करें कि एयरकंडीशनर की जगह पंखे का ज्यादा इस्तेमाल करें, क्योंकि AC से कई तरह की जहरीली गैस रिलीज होती हैं।
  • साल में कुछ दिन ऐसे तय करें जब आप पौधरोपण करें। खुद भी ऐसा करें और दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
  • ऐसी चीजों का इस्तेमाल करें जिसे रीसाइकल किया जा सके, ये चीजें इकोफ्रेंडली होती हैं।
  • घर के कचरे और पत्तियों को जलाने की जगह इससे खाद तैयार कर सकते हैं।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
national pollution control day 2020 how pollution damaging lung and increased fatality from covid 19


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mvEP7U
via IFTTT

आपके मन की बात तो हर महीने सुनते हैं; आज किसान के मन की बात भी सुनिए

देश को अपने मन की बात सुनाकर और बनारस में भाषण देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी वापस दिल्ली आ रहे थे। रास्ते में उन्हें एक किसान मिल गया। वे बोले, ‘आप ‘मन की बात’ सुनते हैं?’ किसान मुंहफट था, बोला, ‘आप बड़े आदमी हो। आपके मन की बात तो हर महीने सुनता हूं। आज किसान के मन की बात भी सुनिए। दोनों में बात शुरू हो गई:

मोदी जी: आपको पता है, हमारी सरकार किसानों के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रही है?

किसान: अब क्या बंद कर रहे हैं जी? बुरा न मानना, आप जब-जब किसी बात को ऐतिहासिक बोलते हैं तो डर लगता है। पहले ऐतिहासिक नोटबंदी, फिर कोरोना में देशबंदी, अब किसानों का क्या बंद करेंगे?

मोदी जी: मैं तो उन तीन ऐतिहासिक कानूनों की बात कर रहा था जो सरकार किसानों के लिए लेकर आई है।

किसान: सुनो जी, सौगात वो होती है, जो किसी ने मांगी हो या उसकी ज़रूरत हो या उसके किसी काम की हो। ये तीन कानून क्या किसानों या उनके नेताओं ने मांगे थे? इन्हें लाने से पहले आपने किसी भी किसान संगठन से राय-बात की थी? अगर ये सौगात हैं तो देश का एक भी किसान संगठन इनके समर्थन में क्यों नहीं खड़ा?

मोदी जी: वे तो विरोधी हैं, विरोध उनकी आदत है।

किसान: ठीक है, विरोधी छोड़ें! आपके 50 साल पुराने सहयोगी अकाली दल ने इन कानूनों के खिलाफ आपका साथ क्यों छोड़ दिया? आपका अपना भारतीय किसान संघ इन कानूनों का समर्थन क्यों नहीं कर रहा?

मोदी जी: नासमझ हैं ये। इन कानूनों से आपको आजादी मिल जाएगी। जहां चाहो अपनी फसल बेच सकते हो।

किसान: यह आजादी तो मुझे पहले भी थी। गांव में बेचूं, मंडी में बेचूं, कहीं और ले जाकर बेचूं। कहने को तो सारी आज़ादी थी, लेकिन मैं मंडी से दूर कहां जाऊं? कैसे जाऊं? दूसरा राज्य छोड़ो, दूसरे जिले में जाना भी मेरे लिए महंगा पड़ता है। ऐसी आजादी का मैं क्या करूं?

मोदी जी: इसीलिए व्यवस्था की है, अब सरकारी मंडी में फसल बेचना जरूरी नहीं। प्राइवेट मंडी भी खुलेगी।

किसान: आप मंडी व्यवस्था सुधारो तो मेरे जैसे सब किसान आपके साथ हैं। लेकिन आप तो इसे बंद करने का इंतजाम कर रहे हैं। मंडी जाकर मैं शोर मचा लेता हूं, बात सुना लेता हूं। प्राइवेट मंडी में मेरी कौन सुनेगा?

मोदी जी: ये किसने कहा कि मंडी बंद कर रहे हैं? हम तो बस एक और विकल्प दे रहे हैं।

किसान: सरकारी मंडी वैसे ही बंद होगी जैसे एक कंपनी के मोबाइल ने बाकी कंपनियों को बंद कर दिया। जब उसका मोबाइल शुरू हुआ तब कहा, जितनी मर्जी कॉल करो, हमेशा फ्री रहेगा। सब उसके साथ हो लिए, बाकी कंपनियां ठप्प हो गईं। फिर उसने रेट बढ़ा दिए। यही खेल प्राइवेट मंडी में होगा। पहले एक-दो सीजन किसान को 100 रुपया ज्यादा दे देंगे। इतने में सरकारी मंडी बैठ जाएगी, आढ़ती वहां दुकान बंद कर देंगे। फिर प्राइवेट मंडी वाले 500 रुपया कम भी देंगे तब भी मजबूरी में किसान को वहीं जाकर अपनी फसल बेचनी पड़ेगी।

मोदी जी: मैंने बार-बार बोला है, न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था बनी रहेगी। आपको मुझपर भरोसा नहीं?

किसान: भरोसा अब भी करने को तैयार हूं, बस आप लिखकर दे दो। जैसे तीन कानून बना दिए हैं, वैसे चौथा कानून भी बना दो कि सरकार जो एमएसपी घोषित करती है, कम से कम उतना रेट किसान को गारंटी से मिलेगा। या इन्हीं कानूनों में लिख दो कि मंडी सरकारी हो या प्राइवेट, सरकार द्वारा तय रेट से कम पर कोई सौदा नहीं होगा। मुझे तो नहीं पता लेकिन मास्टर जी बता रहे थे कि जब आप गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब 2011 में आपने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चिठ्ठी लिखकर मांग की थी कि एमएसपी की कानूनी गारंटी दे दी जाए। अब तो आप ही प्रधानमंत्री हैं। आप अपनी ही बात मान लो ना!

मोदी जी: कम से कम बिचौलिए से तो पीछा छूटेगा?

किसान: वो कैसे जी? अगर अंबानी या अडाणी प्राइवेट मंडी खोलेंगे तो वे कौन-सा खुद आकर किसान की फसल खरीदेंगे? वे भी एजेंट को लगाएंगे। एक की बजाय दो बिचौलिए हो जाएंगे। एक छोटा एजेंट और उसके ऊपर अंबानी या अडाणी। दोनों हिस्सा लेंगे। आज आढ़ती जितना कमीशन लेता है, तब दोनों बिचौलिए मिलकर उसका दोगुना काट लेंगे। आज मैं आढ़ती के तख्त पर बैठ जाता हूं, जरूरत में उससे पैसा पकड़ लेता हूं। उसकी जगह कंपनी हुई तो सारा समय फोन पकड़कर बैठा रहूंगा, सुनता रहूंगा कि अभी सारी लाइनें व्यस्त हैं।

मोदी जी: आपको सारी गलतियां हमारी ही दिखती है? कांग्रेस राज में क्या किसान खुश थे?

किसान: किसान तब खुश होते तो आज आप इस कुर्सी पर न होते। किसान दु:खी थे इसीलिए कांग्रेस को कुर्सी से उतारा। देखिए मोदी जी, ये जो मंडी हैं न, ये एक छप्पर है मेरे सर पर। छप्पर टूटा है, इसकी मरम्मत की जरूरत है। लेकिन आप तो छप्पर ही हटा रहे हैं। और कहते हैं इससे मुझे खुला आकाश दिखेगा, चांद-तारे दिखेंगे! बिना छप्पर जीने की आज़ादी मुझे नहीं चाहिए...

किसान की नज़र आकाश से नीचे उतरी तो देखा कि मोदी जी झोला उठाकर चले जा रहे थे। वो भी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर दिल्ली में इकठ्ठे किसानों में शामिल होने के लिए निकल पड़ा।

(ये लेखक के अपने विचार हैं)



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
योगेन्द्र यादव, सेफोलॉजिस्ट और अध्यक्ष, स्वराज इंडिया


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33xjq6Q
via IFTTT

ड्रोन को हथियार की तरह इस्तेमाल करने की तैयारी में आतंकी; पंजाब में ऐसे कई चीनी ड्रोन पकड़े जा चुके हैं

पाकिस्तान में सरकार समर्थित आतंकी और वहां की खुफिया एजेंसी ISI चीन में बने ड्रोन का बड़े पैमाने पर उपयोग कर रही है। इनके जरिए सीमा पार भारत में हथियारों और ड्रग्स की तस्करी की जा रही है। आतंकी इसे हथियार की तरह प्रयोग करने की तैयारी में भी हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आतंकरोधी अभियान से जुड़े अधिकारियों ने बताया है कि आतंकी समूह और आईएसआई छोटे पैमाने पर हथियारों की तस्करी करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन, हाल के दिनों में उन्होंने ड्रोन के आधुनिक वर्जन को खरीदा है। ये ड्रोन एक बार में बड़ी मात्रा में हथियार ले जाने में सक्षम हैं।

बर्फबारी में ड्रोन का सहारा

एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर में एलओसी पर ऊंचे पहाड़ों और भारी बर्फबारी के कारण आतंकियों के लिए घुसपैठ करना आसान नहीं है। ऐसी स्थिति में कई ऐसी रिपोर्ट्स आईं हैं जिसमें कहा गया है कि आतंकी संगठन ड्रोन की मदद से पंजाब बॉर्डर के जरिए हथियारों की तस्करी कर रहे हैं। ताकि कश्मीर घाटी में उनकी आतंकी वारदातें जारी रहें।

अकेले पंजाब में ही 12 अगस्त से अब तक चीन में बने चार ड्रोन से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए जा चुके हैं। इन रिपोर्ट के बाद बीएसएफ की ओर से कहा गया कि सीमा पर ड्रोन घुसपैठ का मुकाबला करने के लिए तकनीकी समाधान खोजे जा रहे हैं। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन एंटी-ड्राेन सिस्टम पर तेजी से काम कर रहा है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
पंजाब में ही 12 अगस्त से अब तक चीन में बने चार ड्रोन से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए जा चुके हैं।- प्रतिकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar /national/news/terrorists-preparing-to-use-drones-as-weapons-127970828.html
via IFTTT