This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Thursday, 30 April 2020

दुनिया में 32 लाख से ज्यादा संक्रमित और 2.23 लाख से ज्यादा मौतों के बावजूद 32 देश ऐसे, जहां कोरोनावायरस नहीं पहुंचा

दुनिया में 32 लाख से ज्यादा लोगों को संक्रमण और 2.23 लाख से ज्यादा मौतों के बावजूद 32 देश ऐसे हैं, जहां कोरोनावायरस नहीं पहुंच पाया है। वहां कोरोना का एक भी मामला नहीं मिला है। हालांकि, उत्तर कोरिया पर संशय हो सकता है। 29 अप्रैल तक की स्थिति में 247 देशों में से 215 में कोरोना फैल चुका है। ताजा नाम तजाकिस्तान का है, जहां गुरुवार को पहला मामला सामने आया।

9 देशों की आबादी एक लाख से ज्यादा

जिन 32 देशों में कोरोना अभी तक नहीं पहुंच पाया है, उनमें से 9 देशों की आबादी एक लाख से ज्यादा है। सबसे ज्यादा 2.57 करोड़ आबादी उत्तर कोरिया की है। हालांकि, वह चीन के करीब है और वहां की ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आ पाती। ऐसे में वहां के आंकड़ों की जानकारी को लेकर संशय की स्थिति है। सबसे कम आबादी कोकोस आइलैंड की है।

ज्यादा आबादी वाले देश

  • उत्तर कोरिया- जनसंख्या 2.6 करोड़
  • तुर्कमेनिस्तान-जनसंख्या 60 लाख
  • लीसोथो-जनसंख्या 21.4 लाख
  • कोमोरोस-जनसंख्या 8.7 लाख
  • माइक्रोनेशिया-जनसंख्या 5.5 लाख

कम आबादी वाले देश

  • कोकोस आइलैंड- जनसंख्या 596
  • तोकलाऊ- जनसंख्या 1357
  • क्रिसमस आइलैंड- जनसंख्या 1402
  • नियू आइलैंड- जनसंख्या 1626
  • सेंट हेलेना- जनसंख्या 6077

इन 5 देशों ने संक्रमण पूरी तरह खत्म किया

  • अंगुला, ग्रीनलैंड, कैरिबियन आइलैंड, सेंट बार्ट्स एंड सेंट लूसिया और यमन।
  • 214 में से 166 देशों में कोरोना की वजह से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई।
  • ओशिनिया में 29 देशों और क्षेत्रों में से केवल 8 में संक्रमण के मामले आए हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जिन 32 देशों में कोरोना अभी तक नहीं पहुंच पाया है, उनमें से 9 देशों की आबादी एक लाख से ज्यादा है। सबसे ज्यादा 2.57 करोड़ आबादी उत्तर कोरिया की है। -प्रतीकात्मक फोटो

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Smk81g
via IFTTT

Wednesday, 29 April 2020

50 में से 35 राज्यों ने पाबंदियों को हटाने की औपचारिक योजना जारी की, राष्ट्रपति ट्रम्प बोले-महामारी का सबसे बुरा दौर अब पीछे छूटने वाला

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पिछले दो हफ्ते से देश के कई राज्यों में कोरोना से जुड़ी पाबंदियां हटाने की बात कह रहे हैं। हालांकि कई राज्य उनके इस फैसले से सहमत नजर नहीं आ रहे थे। हालांकि, अब अमेरिका के 50 में से 35 राज्यों ने पाबंदियों को हटाने की औपचारिक योजना जारी कर दी है। ऐसे में यह साफ हो गया है कि ज्यादातर राज्य लॉकडाउन को हटाने के पक्ष में हैं। बुधवार को ट्रम्प ने देश के उद्योगपतियों के साथ अमेरिका को दोबारा खोलने की चर्चा की थी। इसमें उन्होंने कहा कि हम अदृश्य दुश्मन से हुई हर एक मौत पर शोक मना रहे हैं। हालांकि, हम खुश हैं कि महामारी का सबसे बुरा दौर अब देश में पीछे छूटने वाला है।
अमेरिका में सबसे ज्यादा 10 लाख 64 हजार 194 संक्रमित हैं, जिसमें एक लाख 47 हजार 411 ठीक हो चुके हैं। कोरोना की वजह से अमेरिका में 26 मिलियन (करीब 2.6 करोड़) लोग बेरोजगार हो चुके हैं। इससे देश की अर्थव्यवस्था को दोबारा बहाल करने का दबाव बढ़ने लगा है।

अमेरिका में ज्यादातर उद्योग बंद हैं

अमेरिका में फिलहाल ज्यादातर उद्योग और व्यापारिक गतिविधियां बंद हैं। यहां की अर्थव्यवस्था ठहर गई है। पहली तिमाही में इसमें 4.8% की निगेटिव वृद्धि हुई। हालांकि, ट्रम्प का दावा है कि चौथी तिमाही तक देश की अर्थव्यवस्था वापस पटरी पर लौट आएगी। ट्रम्प ने राउंटटेबल कॉन्फ्रेंस में इस पर कहा कि हम सोचते हैं कि हमने एक बड़ी बाधा पार कर ली है। अच्छे दिन आने वाले हैं और मैं हमेशा यकींन करता हूं कि हर अंधेरी सुरंग के दूसरे सिरे पर रोशनी होती है। हम मांग में तेजी देख रहे हैं, यह देखना काफी अच्छा है। इससे अमेरिकी उद्योगपतियों को फायदा होगा। मुझे लगता है कि आने वाला साल देश की अर्थव्यस्था के लिए शानदार होगा। मैं सोचता हूं कि चौथी तिमाही वाकई अच्छी होगी।

ट्रम्प और पेन्स का दावा: देश में स्थिति काबू में
ट्रम्पने देश के लोगों को संयम दिखाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के लोगों के समर्पण के कारण नए मामले कम हो रहे हैं। हम अब तक दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा 60 लाख टेस्ट हो चुके हैं। हम जिससे लड़ रहे हैं उसके बारे में काफी कुछ सीखा है। अगर मामले थोड़े कम होते हैं तो हम इसे हराने में कामयाब होंगे। उप राष्ट्रपति माइक पेन्स ने भी देश में कोरोना के नए मामले कम होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि देश के हॉटस्पॉट वाले स्थानों पर मामले कम हो रहे हैं या इसके संक्रमण का स्तर काबू में है। यहां तक कि ग्रेटर न्यूयॉर्क सिटी में भी अस्पताल में भर्ती होने वाले की संख्या घटी है। अब समय नजदीक है जब हम 45 दिन पहले लगाई गई पाबंदियों में राहत दे सकेंगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को देश के उद्योगपतियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि अगले साल तक देश की अर्थव्यवस्था में तेजी आने की उम्मीद है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VM9brU
via IFTTT

राहुल गांधी से चर्चा में आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा- गरीबों की मदद के लिए 65000 करोड़ खर्च होंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना महामारी पर अलग-अलग फील्ड के देश-विदेश के एक्सपर्ट से चर्चा करेंगे। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के साथ बातचीत से इस सीरीज की शुरुआत की गई है। राहुल ने राजन से पूछा कि गरीबों की मदद में कितना खर्च आएगा?राजन ने जवाब दिया कि 65 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि यह रकम देश की जीडीपी के मुकाबले कुछ भी नहीं है। गरीबों को बचाने के लिए खर्च करना चाहिए।
लॉकडाउन लंबे समय तक नहीं चलसकता: राजन
इकोनॉमी पर कोरोना के असर को लेकर राजन ने कहा कि भारत इस मौके का फायदा उठा सकता है। इंडस्ट्री और सप्लाई चेन में खास जगह बनाने का मौका है। राजन ने कहा कि लॉकडाउन लंबे समय तक जारी रखना संभव नहीं है। कोरोना पर राहुल की डिस्कशन सीरीज की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को ट्विटर पर दी थी।
राहुल को ग्लोबल लीडर के तौर पर पेश करने की स्ट्रैटजी: रिपोर्ट
न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक राहुल हफ्ते में एक या दो बार ऐसी चर्चा करेंगे। इस सीरीज के दूसरे पार्ट में वे स्वीडन के वीरोलॉजिस्ट से कोरोना महामारी से निपटने के उपायों पर बातचीत करेंगे। यह राहुल गांधी को ग्लोबल लीडर के तौर पर पेश करने की स्ट्रैटजी हो सकती है।
कोरोना और इकोनॉमी पर राहुल 2 महीने से लगातार सुझाव दे रहे
राहुल ने पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मोदी सरकार को लॉकडाउन खत्म होने के बाद का प्लान तैयार कर लेना चाहिए। राहुल कोरोनो के टेस्ट बढ़ाने और अर्थव्यवस्था के बारे में भी लगातार सुझाव दे रहे हैं। कोरोना से निपटने केसुझाव देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डॉ. मनमोहन सिंह की लीडरशिप में 11 सदस्यों की कमेटी बनाई है, इसमें राहुल भी शामिल हैं। राहुल फरवरी से ही सरकार को कोरोना और इसके असर को लेकर चेतावनी देते रहे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
राहुल गांधी ने पिछले दिनों कहा था कि मोदी सरकार को लॉकडाउन खत्म होने के बाद की योजना तैयार कर लेनी चाहिए।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aTCv3X
via IFTTT

अब तक 32.19 लाख संक्रमित और 2.28 लाख मौतें: संक्रमण से 10 लाख मरीज ठीक हुए, अमेरिका में सबसे ज्यादा 1 लाख 47 हजार

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 32 लाख 19 हजार 424 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 28 हजार 197 की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लाख लाख 293 ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा 10 लाख 64 हजार 194 संक्रमित हैं, जिसमें एक लाख 47 हजार 411 ठीक हो चुके हैं। वहीं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) की शुरुआती जांच में रेमडेसिविर ड्रग के ट्रायल का पॉजिटिव रिजल्ट आया है। इससे प्लासीबो दवाई दिए जाने वाल मरीजों की तुलना में 31% ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं।
इसका ट्रायल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शियस डिजीज (एनआईएआईडी) ने किया है। यह संस्था एनआईएच के अंतगर्त ही आता है। रिसर्चर्स का कहना है कि जितने लोगों को रेमडेसिविर दी गई उनमें 8% लोग नहीं बचाए जा सके। वहीं जिन्हें प्लेसीबो दी गई, उनमें 11% मरीज नहीं बचे। डॉक्टर्स का कहना है कि अभी रेमडेसिविर संक्रमण के इलाज में कितना कारगर है, इसकी अभी और पुष्टि की जानी है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 10,64,194 61,656 1,47,411
स्पेन 2,36,899 24,275 1,32,929
इटली 2,03,591 27,682 71,252
फ्रांस 1,66,420 24,087 48,228
ब्रिटेन 165,221 26,097 उपलब्ध नहीं
जर्मनी 1,61,539 6,467 1,20,400
तुर्की 1,17,589 3,081 44,022
रूस 99,399 972 10,286
ईरान 93,657 5,957 73,791
चीन 82,862 4,633 77,610

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

70 लाख महिलाओं को अनचाहा गर्भ धारण करना पड़ सकता है: यूएन

युनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड ने मंगलवार को कहा कि अगर दुनियाभर के देशों में 6 महीने से ज्यादा समय तक लॉकडाउन रहा तो 70 लाख महिलाओं को अनचाहे गर्भ धारण करने पड़ सकते हैं। लॉकडाउन की स्थिति में 114 निम्न और मध्यम आय वाले देशों में 4.7 करोड़ से ज्यादा महिलाएं गर्भ निरोधक का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी। संगठन ने कहा कि इसके अलावा 2020 से 2030 के बीच 1.3 करोड़ बाल विवाह होने की संभावना है।

अमेरिका: 24 घंटे में 2500 से ज्यादा मौतें
अमेरिका में 24 घंटे में 2502 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 61 हजार 656 जान जा चुकी है। यहां न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी राज्य बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में तीन लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 22 हजार से ज्यादा मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक कोरोना संक्रमण के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि छह हजार से अधिक लोगों ने जान गंवाई है। सीएसएसई के मुताबिक मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस, कैलिफोर्निया और पेंसिल्वेनिया ऐसे राज्य हैं जहां अब तक 40 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं।

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में एंड्रयू टी क्लेकली फ्यूनरल होम के पास मास्क पहनकर खड़े पुलिसकर्मी। राज्य में तीन लाख से ज्यादा संक्रमित हैं।

अमेरिका में कोरोना पर सरकारी खर्च की निगरानी समिति करेगी
अमेरिका में संक्रमण से निपटने के लिए खर्च की जा रही राशि की निगरानी एक समिति करेगी। कांग्रेस के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने इसका गठन किया है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पेलोसी ने कहा, “हमने वायरस को लेकर एक समिति का गठन किया है जो सरकारी खर्च की निगरानी करेगी ताकि अपव्यय और भ्रष्टाचार से बचा जा सके। समिति यह भी सुनिश्चित करेगी कि विज्ञान और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह के बाद ही किसी प्रकार का खर्च किया जाए।” कांग्रेस सदस्य जिम क्लाइबर्न को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसमें डेमोक्रेटिक पार्टी के छह सदस्य भी शामिल हैं। इसके अलावा इस समिति में रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा।

इटली: 27,682 मौतें
इटली में 27 हजार 682 लोगों की मौत हो गई है। संक्रमण का आंकड़ा दो लाख से ज्यादा हो गया है। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें यही हुई हैं। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने बुधवार को बताया कि24 घंटों के दौरान 323 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को मृतकों की संख्या में कमी आई है। देश में 10 मार्च से लागू लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। इस बीच कुछ जरूरी चीजों की दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। इटली में 21 फरवरी को पहला मामला सामने आया था। लोम्बार्डी प्रांतमहामारी सेगंभीर रूप से प्रभावित है। इटली चार मई से लॉकडाउन में ढील देने की योजना बना रहा है।

वेटिकन शहर में फोर स्टार होटल को डिसइन्फेक्ट करता सफाईकर्मी।

इजरायल: 15834 संक्रमित
महामारी का प्रकोप इजरायल में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहां 24 घंटे में संक्रमण के 106 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15834 हो गई है। यहां एक दिन में संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई है। महामारी से अब तक 215 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में तीन मई से चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली को शुरू किया जाएगा। पहले चरण में किंडरगार्टन और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूली कक्षाओं को शुरू किया जाएगा। कक्षाएं छोटे-छोटे समूहों में आयोजित की जाएंगी। इस दौरान साफ-सफाई के अलावा बच्चों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान दिया जाएगा।

तुर्की: 3 हजार से ज्यादा मौतें
तुर्की में अब तक तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 24 घंटे में 2936 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 89 लोगों की मौत हुई है। देश में संक्रमितों की संख्या एक लाख 17 हजार 589 हो गई है। संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के कारण तुर्की की राष्ट्रीय विमान सेवा कंपनी टर्किश एयरलाइंस ने 28 मई तक के लिए अपनी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को स्थगित करने की घोषणा की है। यहां संक्रमण का पहला मामला 11 मार्च को सामने आया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
न्यूयॉर्क के मैनहट्टन स्थित इम्पायर स्टेट बिल्डिंग को महामारी से लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सजाया गया। अमेरिका में करीब 61 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f4dPcr
via IFTTT

राहुल गांधी से चर्चा में आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा- गरीबों की मदद के लिए 65000 करोड़ खर्च होंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना महामारी पर अलग-अलग फील्ड के देश-विदेश के एक्सपर्ट से चर्चा करेंगे। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के साथ बातचीत से इस सीरीज की शुरुआत की गई है। राहुल ने राजन से पूछा कि गरीबों की मदद में कितना खर्च आएगा?राजन ने जवाब दिया कि 65 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि यह रकम देश की जीडीपी के मुकाबले कुछ भी नहीं है। गरीबों को बचाने के लिए खर्च करना चाहिए।
लॉकडाउन लंबे समय तक नहीं चलसकता: राजन
इकोनॉमी पर कोरोना के असर को लेकर राजन ने कहा कि भारत इस मौके का फायदा उठा सकता है। इंडस्ट्री और सप्लाई चेन में खास जगह बनाने का मौका है। राजन ने कहा कि लॉकडाउन लंबे समय तक जारी रखना संभव नहीं है। कोरोना पर राहुल की डिस्कशन सीरीज की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को ट्विटर पर दी थी।
राहुल को ग्लोबल लीडर के तौर पर पेश करने की स्ट्रैटजी: रिपोर्ट
न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक राहुल हफ्ते में एक या दो बार ऐसी चर्चा करेंगे। इस सीरीज के दूसरे पार्ट में वे स्वीडन के वीरोलॉजिस्ट से कोरोना महामारी से निपटने के उपायों पर बातचीत करेंगे। यह राहुल गांधी को ग्लोबल लीडर के तौर पर पेश करने की स्ट्रैटजी हो सकती है।
कोरोना और इकोनॉमी पर राहुल 2 महीने से लगातार सुझाव दे रहे
राहुल ने पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मोदी सरकार को लॉकडाउन खत्म होने के बाद का प्लान तैयार कर लेना चाहिए। राहुल कोरोनो के टेस्ट बढ़ाने और अर्थव्यवस्था के बारे में भी लगातार सुझाव दे रहे हैं। कोरोना से निपटने केसुझाव देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डॉ. मनमोहन सिंह की लीडरशिप में 11 सदस्यों की कमेटी बनाई है, इसमें राहुल भी शामिल हैं। राहुल फरवरी से ही सरकार को कोरोना और इसके असर को लेकर चेतावनी देते रहे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
राहुल गांधी ने पिछले दिनों कहा था कि मोदी सरकार को लॉकडाउन खत्म होने के बाद की योजना तैयार कर लेनी चाहिए।

from Dainik Bhaskar /national/news/rahul-gandhi-set-to-start-series-of-discussion-with-experts-from-india-and-abroad-on-coronavirus-pandemic-127260353.html
via IFTTT

अब तक 2134 लोग संक्रमित: आगरा में आज 22 मामले सामने आए, कानपुर पथराव मामले में 5 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। यूपी के 60 जिलों से अभी तक कुल 2134 कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आए, जिनमें 1105 केस तब्लीगी जमात से सम्बंधित हैं। अभी तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 510 कोरोना पेशेंट स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। पिछले 24 घण्टों में विभिन्न जनपदों से 48 कोरोना पेशेंट्स को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। पूरे प्रदेश में अब तक कोरोना से 39 लोगों की मौत भी हो चुकी है। प्रदेश में अभी भी कोरोना के 1585 एक्टिव केस हैं, आज पूरे प्रदेश में 81 नए केस सामने आए हैं। इस बीच आगरा में एक बार फिर गुरुवार सुबह एक साथ 22 मामले सामने आने से यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 455 तक पहुंच गई है। कानुपर में बुधवार देर शाम हुए पथराव के मामले में पुलिस ने पांच लोगों कोगिरफ्तार किया है।

कानपुर: जिले के बजरिया थाने के गुलाब घोसी मस्जिद इलाके में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये व्यक्तियों को लेने गये पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तारकिया गया है। पुलिस अधीक्षक पश्चिम अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार शाम कोविड-19 संक्रमित रोगी के संपर्क में आये नौ लोगों को लेने पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पहुंची। जब स्वास्थ्यकर्मी और पुलिसकर्मी वहां से जाने लगे तो मोहल्ले के लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया था। कुमार ने बताया कि इस हमले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि 10 अन्य को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है ।

आगरा: जिले में कोरोनावायरस का प्रकोप थम नहीं रहा है। बुधवार को संक्रमितों की संख्या में फिर इजाफा हुआ। जांच रिपोर्ट में बुधवार देर रात 29 नए संक्रमित पाए गए थे। वहीं आज सुबह 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है जिसके बाद 455 लोग संक्रमित हो चुके हैं। प्रशासन ने दावा किया है कि 74 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश में अगरा 11वें स्थान पर है। यह जानकारी जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने दी।

आगरा में गुरुवार सुबह एक साथ 22 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 455 तक पहुंच गई है। यहां के डीएम लगातार अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
आगरा में गुरुवार सुबह एक साथ 22 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 455 तक पहुंच गई है। यहां के डीएम लगातार अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

गोरखपुर में कोरोना का दूसरा मरीज, दिल्ली से आया परिवार हुआ क्वारैंटाइन

गोरखपुर में बुधवार की देर रात जिले में एक और कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप मचा रहा। बांसगांव की रहने वाली एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। उधर,गोरखनाथ एरिया के साकेतनगर में कानपुर से लौटे परिवार को क्वारैंटाइन किया गया है। बांसगांव एरिया की एक फैमली मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से अपने गांव आई। उस परिवार के एक व्यक्ति के लीवर में संक्रमण है, जिसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा था। यह मरीज, कई साल से परिवार समेत दिल्ली में रह रहा था। सफदरजंग अस्पताल में इलाज के बाद हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने 23 हजार रुपए में एंबुलेंस तय किया। मंगलवार को अपने गांव आ गए थे।

वाराणासी में 3 मई तक टोटल लॉकडाउन

वाराणसी में लगातार पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए जिसकी वजह से जिलाधिकारी कौशल राज ने 3 मई तक पूर्णतः सब बंद का आदेश दे दिया है।
वाराणसी में लगातार पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए जिसकी वजह से जिलाधिकारी कौशल राज ने 3 मई तक पूर्णतः सब बंद का आदेश दे दिया है।

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 52 हो गयी है। जिसकी वजह से जिलाधिकारी कौशल राज ने 3 मई तक पूर्णतः सब बंद का आदेश दे दिया है।सब्जी ,राशन,दवा की पूर्ति के लिए होम डिलेवरी की व्यवस्था के लिए दर्जनों नम्बर जारी किए गए है।काशी में अब तक 16 हॉट स्पॉट बनाएं गए है। उन्होंने बताया कि दवा व्यवसायी से संक्रमित लोगो की संख्या 11 पहुंच गई है।4 दिन की बन्दी के लिए फैंटम दस्ता,पुलिस की जीप लगातर एनाउंस भी कर रही है।मेडीकल इमरजेंसी के अलावा कोई भी सड़को पर निकला तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

गाजियाबाद:जिले में बुधवार को 2 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें से एक मरीज शांबी के निजी अस्पताल में भर्ती था। उसमें कोरोना की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने अस्पताल के संबंधित हिस्से को तीन दिन के लिए सील कर दिया है, जबकि मरीज का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर समेत 5 लोगों का सैंपल लेकर होम क्वारंटीन किया है। वहीं दूसरा मामला डासना का है। यहां रहने वाली एक महिला में मेरठ मेडिकल कॉलेज में डिलिवरी के बाद कोरोना संक्रमण मिला है। गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग महिला के संपर्क में आने वालों की तलाश में जुटा है। हालांकि विभाग अभी इस संबंध में अधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। अब गाजियाबाद में कन्फर्म केस की संख्या 62 हो गई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कानपुर में बुधवार देर शाम बजरिया थाना क्षेत्र में कुछ उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। अब पुलिस ने इस मामले में देर रात पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

from Dainik Bhaskar /national/news/uttar-pradesh-corona-virus-outbreak-live-total-covid-19-cases-in-lucknow-kanpur-varanasi-agra-meerut-ghaziabad-latest-news-and-updates-gi-22-cases-were-reported-today-in-agra-second-patient-of-corona-found-in-gorakhpur-127260381.html
via IFTTT

जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती हैंं यूनिवर्सिटी की परीक्षा, अगस्त में जारी होगा परिणाम

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जुलाई में नया सत्र शुरू हो जाता था। लेकिन, इस बार जुलाई में पुराने सत्र की परीक्षाएं होंगी और अगस्त में परिणाम आएगा।

from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala https://ift.tt/3d6IvrX
via IFTTT